Amritpal Surrender: भगोड़ा अमृतपाल सिंह को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने मोगा गुरुद्वारे से उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। अब उसे बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है। पुलिस पंजाब के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल क्यों किया शिफ्ट?
अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को भी डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। हाल ही में पप्पलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इसी के बाद से माना जा रहा था कि अमृतपाल जल्द ही सरेंडर कर सकता है या पुलिस उसे पकड़ सकती है। हालांकि अब अमृतपाल ने खुद सरेंडर किया है। अमृतपाल के ग्रुप के लोगों को पंजाब से बाहर भेजने की वजह खुफिया एजेंसी का अलर्ट बताया जाता है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संभावित जेल ब्रेक और 11 मार्च को अजनाला की घटना को दोहराने पर चिंता जताई थी।
1859-60 में बनी है डिब्रूगढ़ जेल
1859-60 में बनी डिब्रूगढ़ जेल को असम का सबसे सुरक्षित जेल माना जाता है। ये पूर्वोत्तर की का भई सबसे पुराना जेल है। इस जेल का इस्तेमाल यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-I) के कई शीर्ष नेताओं को रखने के लिए किया जाता था।
अमृतपाल की जेल में कौन-कौन बंद
डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल के चाचा, एक फाइनेंसर, एक मीडिया सलाहकार और सुरक्षा गार्ड सहित कुल नौ सहयोगी हैं। पापलप्रीत सिंह, दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह उर्फ बाजेके, गुरमीत सिंह बुक्कनवाल, बसंत सिंह दौलतपुरा, हरजीत सिंह, वरिंदर सिंह उर्फ फौजी, वरिंदर सिंह और गुरिंदर पाल सिंह असम की सेंट्रल जेल में बंद हैं।
अमृतपाल के लगभग सभी सहयोगियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और वे पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के पूर्व समर्थक हैं, जिन्होंने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन बनाया था, जिसका अब अमृतपाल नेतृत्व कर रहा है। बता दें कि फरवरी 2022 में दीप सिद्धू की दिल्ली के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिकारियों ने कहा कि डिब्रूगढ़ जेल में खालिस्तानी कट्टरपंथियों को रखा गया है। जेल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिस सेल में अमृतपाल के सहयोगियों को रखा गया है, वहां सुरक्षा के कई स्तर हैं।
24 घंटे CRPF की निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवान चौबीसों घंटे जेल की रखवाली कर रहे हैं। असम पुलिस के कमांडो भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। 57 सीसीटीवी कैमरे जेल के अंदर कैदियों और जेल गेट पर आगंतुकों की आवाजाही पर नजर रखते हैं।
एक अन्य जेल अधिकारी ने दावा किया कि अन्य जेलों के विपरीत, डिब्रूगढ़ जेल कैदियों का बेहतर तरीके से प्रबंधन करती है। 680 कैदियों को रखने की क्षमता होने के बावजूद 430 से कम कैदी हैं।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218 किमी दूर हिला इलाका
6 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
29 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
56 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines