Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। 62 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 31 अगस्त को खत्म होगी। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में शाह ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि अमरनाथ तीर्थयात्रियों को आराम से दर्शन हों और किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गृह मंत्री शाह ने हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से यात्रा आधार शिविर तक मार्ग पर व्यवस्थाएं मुकम्मल होनी चाहिए। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रात में श्रीनगर और जम्मू से हवाई सेवा शुरू करने की बात कही। यह भी कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक और उनकी रिफिलिंग सुनिश्चित कर ली जाए। डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमों की उपलब्धता बनी रहनी चाहिए।
तीर्थयात्रियों को मिलेंगे RFID
अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों के लिए यात्रा, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के प्रावधान का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की स्थिति में तत्काल राहत के लिए मशीनों की तैनाती रखने का निर्देश दिय। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि अमरनाथ यात्रा के सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी यानी Radio Frequency Identification कार्ड दिए जाएंगे, ताकि उनके वास्तविक समय के स्थान का पता लगाया जा सके।
यात्रियों को मिलेगा 5 लाख का बीमा कवरेज
प्रत्येक अमरनाथ यात्री के लिए 5 लाख रुपये और प्रत्येक पशु के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर टेंट सिटी, वाई-फाई हॉटस्पॉट और उचित प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था की जाएगी।
पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव ने हिस्सा लिया।
इन फूड्स आइटम पर लगा प्रतिबंध
श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए नया फूड मेनू जारी किया है। मांसाहार, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला आदि पर प्रतिबंध है। पूड़ी, छोटे- भटूरे, पिज्जा, बर्गर, स्टफ पराठा, डोसा, फ्राइड रोटी, मक्खन के साथ ब्रेड, अचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चाऊमीन, फ्राइड राइस और किसी भी प्रकार के जंक फूड खाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, मिठाइयों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या 2024 में मोदी मैजिक और हिंदुत्व के सहारे जीत की हैट्रिक लगाएगी बीजेपी?
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
30 mins agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines