America 3 Dunki Routes Details: अमेरिका से भारत वापस आए लोगों की आपबीती सुनकर हर किसी की रूह कांप गई है। डंकी रूट से यह भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे। वहीं अमेरिकी वायु सेना के विमान ने 104 भारतीयों को वापस पहुंचा दिया है। ऐसे में कई भारतीयों ने अमेरिका जाने वाले डंकी रूट का खुलासा किया है। सारी कड़ियों को जोड़ने के बाद यही निष्कर्ष निकला है अमेरिका जाने के एक-दो नहीं बल्कि तीन डंकी रूट मौजूद हैं।
डंकी रूट क्या है?
डंकी एक पंजाबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है यहां से वहां कूदना। ऐसे में अवैध तरीके से अमेरिका और यूरोपिय देशों में घुसने को डंकी रूट की संज्ञा दी गई है। दिसंबर 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। खराब मौसम, बीमारी, यौन उत्पीड़न और भूख से जूझते हुए महीनों का सफर करके लोग मंजिल तक पहुंचते हैं। डंकी रूट में कई लोगों की मौत हो जाती है तो वहीं जिंदा बचे लोगों की जिंदगी भी नरक से कम नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- डंकी रूट से लेकर डिपोर्टेशन तक, मोदी सरकार पर क्यों उठे सवाल? ट्रंप के प्लान की इनसाइड स्टोरी
डंकी रूट 1
अमेरिका पहुंचने का पहला डंकी रूट कनाडा के रास्ते से है। अमेरिका और कनाडा दुनिया की सबसे बड़ी सीमा साझा करते हैं। ऐसे में कई लोग कनाडा से होते हुए अवैध तरीके से अमेरिका में एंट्री करते हैं। इसके लिए उन्हें एजेंट्स को 70-80 लाख रुपए देने पड़ते हैं। इसके बदले में एजेंट्स उन्हें फर्जी वर्क और स्टूडेंट वीजा थमा देते हैं। इसे लेकर डंकी रूट के रास्ते लोग अमेरिका पहुंच जाते हैं।
डंकी रूट 2
अमेरिका पहुंचने का दूसरा डंकी रूट तुर्की से होकर गुजरता है। भारतीयों को पहले तुर्की पहुंचाया जाता है। यहां वो 90 दिनों तक रहते हैं। फिर उन्हें तुर्की से मेक्सिको और वहां से कई किलोमीटर तक पैदल चलाया जाता है। कई कठिनाईयों को पार करते हुए लोग अमेरिका पहुंचते हैं। इसके लिए उन्हें एजेंट्स को 80-90 लाख रुपए देने पड़ते हैं।
डंकी रूट 3
भारत से अमेरिका का तीसरा डंकी रूट दक्षिण अफ्रीका से होकर जाता है। पहले भारतीयों को दक्षिण अफ्रीका पहुंचाया जाता है और फिर वो लैटिन अमेरिका जाते हैं। ब्राजील से पनामा नहर पार करते हुए उन्हें छोटी सी नाव में समुद्र पार कराया जाता है और फिर मेक्सिको के पहाड़ी रास्तों से होते हुए वो अमेरिका में एंट्री करते हैं। इस डंकी रूट के लिए भी एजेंट्स 70-75 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
यह भी पढ़ें- 45 KM पैदल चले, रास्ते में देखीं लाशें; अमेरिका से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
13 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
56 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines