पूरे देश में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली में तो भाजपा सरकार की तरफ से अंबेडकर जयंती पर सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में इस खास मौके पर बड़े लेवल पर मैराथन का आयोजन किया गया। वहीं, इसी बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, उन्होंने अंबेडकर नगर और दिल्ली के बीच रेलवे प्रोजेक्ट शुरू किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंबेडकर जयंती की एक शाम पहले डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (20155/56) ट्रेन सर्विस को हरी झंडी दिखाई है।
आसान होगा दिल्ली तक सफर
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कल अंबेडकर जयंती है। आज भारतीय रेलवे की तरफ से उनके जन्मस्थान से दिल्ली के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। इससे अंबेडकर नगर और दिल्ली के बीच सफर आसान हो जाएगा। साथ ही इन दोनों जगहों के बीच संपर्क भी तेज हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यह ट्रेन उज्जैन से होकर जाएगी। उज्जैन में साल 2028 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। तब इस कदम को महाकुंभ 2028 की तैयारियों की शुरुआत माना जा सकता है। इससे ट्रेन से उज्जैन और दिल्ली के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 4 जिलों में फिर होगी भीषण गर्मी की वापसी, यलो अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
15 बड़े शहरों को जोड़ेगा प्रोजेक्ट
उन्होंने बताया कि इस नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा से न केवल क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, बल्कि डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली को दिल्ली से जोड़कर उनकी विरासत को सम्मानित करेगी। इसके अलावा यह मध्य प्रदेश और राजस्थान के 15 बड़े शहरों को जोड़ने का भी काम करेगी। ये ट्रेन डॉ. अंबेडकर नगर से शुरू होगी और कोटा, उज्जैन, और इंदौर जैसे शहरों से गुजरते हुए 848 किमी की दूरी तय करके 13 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर रास्ते में लापता, 6 लोग थे सवार
19 mins agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
49 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
58 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines