Baba Barfani Shri Amarnath Yatra latest Update: बाबा बर्फानी के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब श्रद्धालु आसानी से बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकेंगे, क्योंकि पवित्र गुफा तक सड़क बनाने की तैयारी चल रही है। BRO का प्रोजेक्ट है, जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में समुद्रतल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा तक वाहनों को पहुंचाया जाएगा। सीमा सड़क संगठन (BRO) अपने ट्रकों और छोटे पिकअप वाहनों को गुफा तक पहुंचा चुका है, जिनके जरिए सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। अब तक श्रद्धालु पैदल, घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर से ही गुफा तक जा पाते हैं।
यह भी पढ़ें: जेंडर चेंज कराकर ‘शरद’ बनी, 23 नवंबर को बरात लेकर जाएगी काकोरी कांड के शहीद की पड़पोती
3 दिन का सफर 8 से 9 घंटे में पूरा होगा
बता दें कि बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक पहुंचने के 2 रास्ते हैं। एक बालटाल से और दूसरा पहलगाम के चंदनबाड़ी से होते हुए श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने जाते हैं। यह दोनों रास्ते कच्चे हैं। पहाड़ों के बीच से गुजरते हैं। बालटाल वाले 14 किलोमीटर वाले रास्ते पर सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। वहीं सड़क चौड़ी हो जाने के बाद 3 दिन का अमरनाथ गुफा तक पहुंचने का सफर 8 से 9 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। चंदनबाड़ी से गुफा तक शेषनाग और पंचतरणी के बीच 10.8 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की भी योजना है। पंचतरणी से आगे पवित्र गुफा तक 5 किलोमीटर लंबा और साढ़े 5 मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Interesting Facts: सांप कैसे खाते और कैसे पीते हैं पानी? सांपों के बारे में दिलचस्प और अनसुनी बातें
इस साल 4.45 लाख लोगों ने किए थे दर्शन
बता दें कि पर्वतमाला प्रोजेक्ट के तहत बालटाल से पवित्र गुफा तक 9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की भी योजना है, जिसका बजट करीब 750 करोड़ रुपये होगा। बता दें कि साल 2023 की अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई थी और 31 अगस्त को खत्म हुई। 62 दिन की यात्रा के दौरान इस साल 4 लाख 45 हजार 338 लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं इस साल यात्रा के दौरान 62 लोग घायल हुए और 48 लोगों की मौत हुई। अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में 17 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। गुफा श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर में है और सबसे मुश्किल यात्रा है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines