हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Amarnath Yatra के दौरान मिलेंगी अस्पताल, बेड, एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं, CMO ने दिया यात्रा पर ताजा अपडेट

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि जुलाई के पहले हफ्ते में ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं, जिससे श्रद्दालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई 2025 से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए बहुत पहले से ही लोगों ने रजिस्ट्रेशन करने शुरू कर दिए हैं। यात्रा को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। CMO रामबन कमल जी जादू का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने यात्रा की तैयारियों पर अपडेट दिया है। कमल जी ने बताया कि हमारे पास 17 चिकित्सा शिविर होंगे और अस्पतालों की तरह एक छोटा अस्पताल भी होगा, जिसमें चिकित्सीय सुविधाएं मिल जाएंगी।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

CMO रामबन, कमल जी ने बताया कि ‘अमरनाथ यात्रा हमेशा से हमारी प्रायोरिटी रही है। हमारे पास 17 चिकित्सा शिविर होंगे (जो रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा के रास्ते में होंगे), हमारे पास उन अस्पतालों की तरह एक छोटा अस्पताल भी होगा, जिसमें बिस्तर और नैदानिक ​​सुविधाएं मिल जाएंगी।’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि ‘हमारे पास हार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा। यात्रा के दौरान मोबाइल टीम के साथ एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी। यह एक नई पहल है, जिसकी शुरुआत हम इस साल की यात्रा के दौरान कर रहे हैं।’

ये भी पढ़ें: Alert: अमरनाथ यात्रा के लिए आर्मी ने शुरू की तैयारी, इस इलाके में चलाया सर्च ऑपरेशन

24 घंटे मिलेगी एम्बुलेंस सुविधा

एम्बुलेंस की सुविधा 24 घंटे दी जाएगी। वहीं, जब यात्रा चलनी शुरू होगी, उसके साथ भी एक एम्बुलेंस रखी जाएगी और यात्रा की वापसी के दौरान भी वह एम्बुलेंस श्रद्धालुओं के साथ ही आएगी। इससे रास्ते में ही किसी भी तरह की मेडिकल जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। कई जगह पर एम्बुलेंस की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जो ये देखेंगी कि कहीं पर किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत तो नहीं है।

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी?

अमरनाथ यात्रा जुलाई में शुरू होगी, लेकिन इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से ही जारी है। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के पास मेडिकली सर्टिफिकेट होना जरूरी है। यात्रा के लिए अभी तक हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू नहीं की गई है, जैसे ही ये खुलेगी इसकी जानकारी https://jksasb.nic.in/ पर दे दी जाएगी। यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें क्या है सरकार की तैयारी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें