Akbaruddin Owaisi Targets Congress: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं। चंद्रायगुट्टा में एक कार्यक्रम में अकबरुद्दीन ओवैसी ने पहले तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा। इसके बाद वे सोनिया और राहुल गांधी पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि मत छेड़ो मुझे… तुम हमारे सामने टिक नहीं पाओगे।
चंद्रायणगुट्टा से AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हम महाराष्ट्र से आए हैं और AIMIM, भारतीय जनता पार्टी की B टीम है। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से पूछना चाहता हूं कि तुम्हारी अम्मा कहां से आईं?
उन्होंने कहा कि हमें मत छेड़े, तुम हमारे सामने नहीं टिक पाओगे। उन्होंने कहा कि इनके (कांग्रेस) पास खुद का कुछ नहीं है, इनके पास इटली वाले हैं, रोम वाले हैं। अकबरुद्दीन ने ये भी कहा कि मजलिस पर इल्जाम लगाने वालों, तुम्हारे आका, तुम्हारी अम्मा ने एक भी इमारत बनवाई क्या, क्या किसी गांधी ने इमारत बनवाई क्या? क्या मोदी ने बनाया?
बता दें कि TPCC प्रेसिडेंट ए रेवंत रेड्डी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी, निजाम हैं जो एक पहाड़ी पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देखेंगे कि हैदराबाद (संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) किसका है? बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से सांसद हैं। असदुद्दीन पर निशाना साधे जाने के कुछ दिन बाद उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने ए रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा।
अकबरुद्दीन ने कहा कि रेवंत रेड्डी ने सबसे पहले आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी में काम किया। अब वह कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं। अकबरुद्दीन ने आगे कहा कि जो भी सत्ता में है उन्हें AIMIM नेतृत्व की बात माननी होगी। बीआरएस या कांग्रेस, जो भी पार्टी तेलंगाना में सत्ता में है, उसे पालन करना चाहिए और हम जो कहते हैं उसे सुनना चाहिए। अन्यथा हम उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
26 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines