Akbaruddin Owaisi Protem Speaker Controversy: तेलंगाना को रेवंत रेड्डी के रूप में अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। इस बीच राज्य में अकबरुद्दीन ओवैसी के प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर विवाद छिड़ा हुआ है। भाजपा ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में अकबरुद्दीन औवेसी की नियुक्ति को लेकर तेलंगाना में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है, वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को ओवैसी की नियुक्ति के बारे में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से पूछना चाहिए क्योंकि यह आदेश उनकी तरफ से आया है।
पुराना विवाद फिर से चर्चा में
इसके साथ ही तेलंगाना में बी-टीम के आरोप-प्रत्यारोप एक बार फिर सामने आ गए। बीजेपी ने कहा कि एआईएमआईएम कांग्रेस की बी टीम है, वहीं कांग्रेस ने भी एआईएमआईएम को बीजेपी की बी-टीम बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, बीजेपी विधायक भ्रम पैदा कर रहे हैं। अकबरुद्दीन औवेसी को प्रोटेम स्पीकर बनाने का फैसला तेलंगाना के राज्यपाल का है। हमने हमेशा जो कहा था वह आखिरकार साबित हो गया है। एआईएमआईएम बीजेपी की बी टीम है।
कौन होता है प्रोटेम स्पीकर ?
बता दें कि प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी अध्यक्ष होता है, जिसे सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है, जब अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता है। सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है। तेलंगाना में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। भाजपा विधायकों ने कहा कि अन्य वरिष्ठ विधायक प्रोटेम स्पीकर हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच एक मौन सहमति के कारण अकबरुद्दीन को इस पद पर नियुक्त किया गया।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines