हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Akashteer का 100% स्ट्राइक रेट, भारत की 4 लेयर सिक्योरिटी, जानें कितना पॉवरफुल और कैसे पाकिस्तान को चटाई धूल?

Akashteer Defence System: भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त किया था। पाकिस्तान की सेना को भारत की सुरक्षा भेदने से पहले ही धूल चटाई थी। पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को फेल किया था।

विज्ञापन
Akashteer डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान को धूल चटाई और घुटनों पर लाया।

आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर एयर स्ट्राइक की तो पाकिस्तान फन फैलाकर भारत को आंखें दिखाने लगा, लेकिन भारत के ‘आकाशतीर’ ने दुश्मन को भारत के सुरक्षा किले को भेदने से पहले ही धूल चटा दी। जी हां, आकाशतीफर डिफेंस सिस्टम ने ही दुश्मन देश पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ध्वस्त किया।

आकाशतीर से ही भारत ने पाकिस्तान और POK में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों समेत 13 टारगेट पर सटीकता से निशाना लगाया। आकाशतीर को भारत की 4 लेयर सिक्योरिटी कहा जाता है। 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ आकाशतीर दुश्मन को हवा में ही ध्वस्त करने में सक्षम है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के साथ जंग के मैदान में आकाशतीर अभेद्य दीवार कैसे बना‌?

 

पूरी तरह स्वदेशी और AI कंट्रोल्ड सिस्टम

7, 8, 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन से भारत पर हमला किया, लेकिन आकाशतीर ने हवा में ही उन्हें मार गिराया। आकाशतीर ने सभी पाकिस्तानी इनबाउंड एयरबोर्न ड्रोन, मिसाइलों, माइक्रो यूएवी और अन्य हथियारों को ढेर किया। आकाशतीर पहला ऑपरेशनल AI वॉर-क्लाउड है, जो पूरी तरह से बिना स्वदेशी है।

विज्ञापन

बिना किसी उपग्रह की निर्भरता के बनाया गया है। AI रोबोट से कंट्रोल होने वाले आकाशतीर ने हवा में ही दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइलों को ट्रैक करके निशाना लगाया। आकाशतीर C4ISR (कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशंस, कंप्यूटर, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही) सिस्टम का हिस्सा है, जो ISRO उपग्रहों और NAVIC GPS जैसे सिस्टम के को-ऑर्डिनेशन में काम करता है।

 

सीमाओं पर हवाई क्षेत्रों की निगरानी

आकाशतीर रक्षा मंत्रालय का वह प्रोजेक्ट है, जिसकी मदद से भारतीय सेना, वायुसेना और उनके रॉकेट-मिसाइल सिस्टम्स 24X7 अलर्ट और एक्टिव रहेंगे। इसे देश की सीमाओं पर तैनात किया गया है और पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ यह अपने ट्रायल में सफल भी रहा है। जल्दी ही नौसेना को भी इस सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

गाजियाबाद स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने आकाशतीर को बनाया है। यह स्वचालित वायु रक्षा नियंत्रण और रिपोर्टिंग प्रणाली (Automated Air Defence Control and Reporting System – AADCRS) है, जिसे मोदी सरकार ने आकाशतीर नाम दिया। आकाशतीर में सेंसर्स और रडार लगे हैं, जो हवा में प्लेन, हेलीकॉप्टर, ड्रोन या अन्य किसी चीज को देखते ही एक्टिव हो जाते हैं।

अलर्ट होते ही आकाशतीर सेना के एयर डिफेंस सिस्टम को अलर्ट कर देता है, जिसमें मिसाइलें और रॉकेट लगे हैं। बैकअप के लिए आकाशतीर भारतीय वायुसेना को भी अलर्ट भेज देता है। आकाशतीर सीमाओं पर भारत के हवाई क्षेत्रों की निगरानी करता है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola