Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। इस विमान हादसे में क्रू समेत सभी यात्रियों की मौत हुई थी। क्रैश में सिर्फ 1 शख्स की जान बच पाई थी। इस दिल दहलाने वाले हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई के एयरपोर्ट्स पर DGCA की निगरानी थी। इस दौरान वहां के प्रमुख हवाई अड्डों में कई बार विमान सुरक्षा में गड़बड़ी और खामियां पाई गई थी। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी नया बयान बताता है कि डीजीसीए की दो टीमें बनाई जाएंगी, जो दिल्ली-मुंबई समेत कई बड़े शहरों के हवाई अड्डों पर दिन-रात निगरानी करेंगे।
इन चीजों पर रहेगा मंत्रालय का फोकस
सर्विलांस के दौरान टीमें उड़ान संचालन, उड़ान योग्यता, रैंप सेफ्टी, एटीसी, कम्युनिकेशन, नेविगेशन और निगरानी प्रणाली के साथ-साथ उड़ान भरने से पहले होने वाली पूर्व चिकित्सा प्रणालियों का मूल्यांकन शामिल है। विभाग के मुताबिक, उन्होंने पहले की निगरानी के दौरान अनुपालनों की जांच की और सुधार के लिए कमजोर क्षेत्रों की पहचान की थी। साथ ही इसके टीम ने जमीनी गतिविधियों और विमान की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखी।
ये भी पढ़ें-देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की आशंका, मानसून ने दी दस्तक
जांच में क्या मिला?
निगरानी के दौरान जांच टीम को ऐसे अनेक मामले मिले हैं, जो पहले से भी उजागर थे। इसमें विमान में एक ही समस्या का बार-बार होना शामिल था और सुधार कार्य भी पर्याप्त नहीं हुआ था। ग्राउंड हैंडलिंग के उपकरणों जैसे बैगेज, ट्रॉली, बीएफएल अनुपयोगी पाए गए।
विमान का रखरखाव भी सही नहीं
टीम ने विमान के रखरखाव के दौरान, सभी आदेशों का पालन नहीं किया है। अनुपयोगी थ्रस्ट रिवर्सर सिस्टम और फ्लैट स्लैट लीवर भी लॉक नहीं थे। रखरखाव कार्य में ए.एम.ई द्वारा ए.एम.एम की सुरक्षा सावधानियां भी नहीं बरती गई थी। कई स्थानों पर ए.एम.ई की खराबी को ठीक करने के काम में भी ढिलाई देखी गई थी। तकनीकी लॉगबुक में विमान प्रणाली के दोषों की भी रिपोर्ट नहीं थी। लाइफ सेविंग जैकेट्स भी सीट के नीचे सही से सेट नहीं किए गए थे और दाईं ओर के विंगलेट के नीचे ब्लेड पर जंग-रोधी टेप भी डैमेज थी।
रनवे भी असुरक्षित
मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई अड्डों के रनवे भी खस्ता हालातों में थे। सेंट्रल लाइन मार्किंग भी फीकी थी। रैपिड एग्जिट टैक्सीवे, ग्रीन सेंटर लाइट्स भी एक तरफ नहीं थी।
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़ निगम मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव, हाथ उठाकर देंगे वोट, संशोधन को मिली मंजूरी
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
1 hr agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
7 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
14 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
16 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines