Asaduddin Owaisi Statement On Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों का अलग-अलग मत सामने आया है। कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनने के लिए तैयार है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। इस बीच AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के कालाबुरागी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद में मुसलमानों ने 500 सालों तक नमाज पढ़ी। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान मस्जिद के अंदर रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी गई थीं। मेरी मस्जिद है और रहेगी। बाद में मस्जिद के अंदर से मूर्तियां नहीं निकाली गईं और फिर वहां के कलेक्टर केके नायर ने मस्जिद बंद कराके वहां पूजा शुरू करा दी थी।
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान से आया जल तो मुस्लिम भाई-बहनों ने भेजा केसर
महात्मा गांधी ने कभी भी राम मंदिर का उल्लेख नहीं किया
AIMIM के चीफ ओवैसी ने कहा कि जब विश्व हिंदू परिषद का गठन हुआ था तब राम मंदिर की चर्चा नहीं थी। महात्मा गांधी ने कभी भी राम मंदिर को लेकर कुछ भी उल्लेख नहीं किया। भारतीय मुस्लिमों के हाथों से बहुत ही व्यवस्थित ढंग से बाबरी मस्जिद छीन ली गई। अगर जीबी पंत ने उसी वक्त मूर्तियों को हटावा दिया होता तो 1992 में मस्जिद ध्वस्त नहीं होती।
बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को साधने में जुटीं राजनीतिक पार्टियां
ओवैसी ने बताया कि इंडिया गठबंधन में शामिल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हर मंगलवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कराएंगे। वे बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को साधने में व्यस्त हैं, लेकिन इस बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह में दुनियाभर से मेहमान आएंगे।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines