रमजान के पाक महीने में सड़क पर नमाज पढ़ने का मुद्दा लगातार सुर्खियों में था। खासकर ईद के नजदीक आते ही कई जगहों पर सरकार ने सड़क पर नमाज न अदा करने का निर्देश दिया था। इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक सिरे में अनगिनत सवालों की बौछार कर दी।
नमाज बैन पर क्या बोले ओवैसी
संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नमाज के मामले चुप्पी तोड़ी है। ओवैसी का कहना है कि सड़क पर नमाज पढ़ना मना है, लेकिन हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने पर कोई मनाही नहीं है। कांवड़ यात्रा भी सड़कों से गुजरती है। RSS की परेड भी सड़क पर हो रही है। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या परेड हवा में उड़ कर की गई थी?
यह भी पढ़ें- IFS निधि तिवारी का अमित शाह के PS से खास संजोग? जानें PM मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी के बारे में
ओवैसी ने कसा तंज
ओवैसी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब सबकुछ रोड पर हो सकता है तो हम रोड पर नमाज अदा क्यों नहीं कर सकते? हर धर्म का त्योहार सड़कों पर मनाया जाता है और उससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो फिर मुस्लिम धर्म से इतनी तकलीफ क्यों हो रही है?
इस देश का कोई धर्म नहीं – ओवैसी
ओवैसी ने दो टूक शब्दों में कहा कि महाकुंभ सफल रहा इसका मतलब यह तो नहीं है कि इस देश का एक ही धर्म होगा? इस देश में कई सारे धर्म हैं और वही इस देश की खूबसूरती है। वास्तव में इस देश का कोई धर्म नहीं है। यह देश सभी धर्मों के त्योहारों को सेलिब्रेट करता है। यही नहीं, जो किसी भगवान और अल्लाह को नहीं मानता उसका भी सम्मान करता है। क्या यह देश सिर्फ एक धर्म और एक विचारधारा पर चलेगा? वो विचारधारा RSS की है, जो संविधान से टकराती है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में लगे PM मोदी के पोस्टर, राम नवमी पर चढ़ा सियासी रंग; शोभा यात्रा पर TMC का पलटवार
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
1 hr agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines