हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कांग्रेस ने जारी की पीएम मोदी की नई AI वीडियो, मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दिखाई बातचीत

पिछले एआई वीडियो पर कई विवाद के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी की एआई वीडियो जारी की है। इस बार वीडियो में पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बातचीत दिखाई गई है। देखिए पूरी वीडियो…

विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी की पीएम मोदी की नई AI वीडियो

कई विवादों के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक और AI वीडियो जारी किया है। इसमें पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच बातचीत दिखाई गई है। वीडियो में पीएम मोदी ज्ञानेश कुमार से पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी इतने खुलासे कैसे कर रहे हैं। वीडियो 44 सेकंड का है। कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट को शेयर किया।
हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस राहुल गांधी ने खुलासा किया था कि उन्हें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिल रही है। इसकी काफी चर्चा हुई थी कि कौन वोट चोरी जैसे खुलासा करने में राहुल गांधी की मदद कर रहा है। वीडियो में पीएम मोदी ज्ञानेश कुमार से यही पूछते हैं तो ज्ञाने कुमार स्तब्ध रह जाते हैं।

वीडियो में मोदी को बताया मालिक

वीडियो में मुख्य चुनाव आयुक्त पीएम मोदी को मालिक कहकर संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी ने कहा कि तुमने जो मांगा वो दिया, फिर ये राहुल गांधी रोज नए खुलासे कर रहा है। इस सवाल पर ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी को मालिक संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मालिक, मुझे नहीं पता कि ये सब कैसे हो रहा है। तभी कमरे में एक व्यक्ति कहता हुआ आता है कि मालिक ये देखो और रिमोट से टीवी ऑन कर देता है। टीवी में राहुल गांधी बोलते हैं कि मोदी जी समझते हैं कि सब बिकाऊ हैं, लेकिन आज भी कई ईमानदार लोग लोकतंत्र बचाना चाहते हैं। चुनाव आयोग में भी कुछ लोग हमारी मदद कर रहे हैं। यह देखकर पीएम मोदी चौंक जाते हैं और ज्ञानेश कुमार की तरफ देखते हैं। इतने में ज्ञानेश कुमार गायब हो जाते हैं।

‘हाइड्रोजन बम आएगा तो…;

पीएम मोदी के दफ्तर से ज्ञानेश कुमार भागते हुए निकलते हैं। दौड़ते दौड़ते कह रहे हैं कि मुझे लगता था कि अपने स्टॉफ को दबाव में लाकर मोदी जी का खेल रच दूंगा। लेकिन कुछ लोगों ने मेरी लंका लगवा दी। अब हाईड्रोजन बम आएगा। तो मैं मुंह दिखाने लायक नहीं रहूंगा।

विज्ञापन

पिछली वीडियो पर हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

कांग्रेस ने गत 10 सितंबर को पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां की एआई वीडियो बनाई थी। इसमें पीएम की मां उनके सपने में आकर बिहार चुनाव में नाम का दुरुपयोग पर मोदी को फटकार लगाती दिख रही हैं। वोट चोरी पर भी बात करती हैं। इस वीडियो का बीजेपी ने काफी विरोध किया था। बाद में पटना हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर वीडियो हटाने के लिए कांग्रेस को नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पीएम मोदी और मां की AI वीडियो हटाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola