भूपेंद्रसिंह ठाकुर
सूरत में जो सीसीटीवी सामने आया उसे देख कर आपकी रूह कांप जाएगी,सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि स्पीड में सड़क पर सर कही और जाकर गिरता है तो धड़ कही और लाल टीशर्ट में ये दृश्य देखने वाला अपना माथा पकड़ लेता है . ये थी 140 की रफ्तार में PKR ब्लॉगर की दर्दनाक मौत .
18 साल का प्रिंस पटेल उधना-मगदल्ला रोड पर KTM बाइक से 140 किमी/घंटा की रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा था , बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया. हेलमेट न पहनने से चोटें घातक हुईं, प्रिंस स्टंट रील्स के लिए मशहूर थे और हादसे से दो दिन पहले मौत की आशंका पर भावुक वीडियो पोस्ट किया था. पुलिस जांच में ओवरस्पीडिंग मुख्य कारण सामने आया.
अहमदाबाद में 163+ स्पीड पर BMW राइडर विखंडित
GMDC के पास 25 साल के पार्थ कलाल की BMW स्पोर्ट्स बाइक 163 किमी/घंटा (लगभग 170 के आसपास) की रफ्तार में BRTS रेलिंग से टकराई, जिसके बाद उसका शव 100 मीटर दूर मिला और हाथ के टुकड़े टुकड़े हो गए थे . हेलमेट पहना था लेकिन बाइक पर इतनी तेज रफ्तार मतलब मौत को दावत देना ही था . ट्रैफिक पुलिस ने BMW व RTO से स्पीड रिपोर्ट मंगाई तो खुलासा हुआ कि बाइक 163 से भी ज्यादा की स्पीड में थी .
स्टंट क्रेज और पुलिस कार्रवाई के बावजूद हादसे
सड़कों पर रोज खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल होते हैं, पुलिस इन्हें पकड़कर लाइसेंस सस्पेंड करती है पिछले 9 महीनों में अहमदाबाद में 250+ केस हुए. फिर भी 24-48 घंटों में सूरत-अहमदाबाद जैसे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, युवा जागें वरना रफ्तार का नशा और रील्स की होड़ जान लेती रहेगी.
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
43 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
46 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines