Agniveer Akshay Laxman Martyr in Siachen: भारतीय सेना के जवान मैदानी जमीन के साथ- साथ दुर्गम और हजारों फीट ऊंचे पहाड़ों पर भी मुस्तैद रहते हैं। देश की सेवा की करते हुए कई बार जवान अपनी जान का बलिदान दे देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सियाचिन से सामने आया है। 20 हजार फीट ऊंचे सियाचिन में एक ऑपरेशन के दौरान अग्निवीर ने बलिदान दे दिया है।
फायर एंड फ्यूरी कोर का थे हिस्सा
अग्निवीर की पहचान अक्षय लक्ष्मण के रूप हुई है। इस बात की जानकारी समाचार ANI ने दी है। ANI के अनुसार, सियाचिन के चोटी में पर तैनात अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने अक्षय लक्ष्मण पहले अग्निवीर है। अग्निवीर लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें: मैं हमेशा फिल्मों से घिरा रहता हूं…खुद को नदी मानता हूं…काम एंजॉय करना चाहिए: रवि तेजा
अग्निवीर के बलिदान को सेना का सलाम
अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय सेना ने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में भारतीय सेना ने अक्षय लक्ष्मण को ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पहला अग्निवीर बताया। हालांकि सेना ने अक्षय लक्ष्मण के नाम के आगे शहीद नहीं लिखा। पोस्ट में सेना ने बताया कि अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स का हिस्सा थे। भारतीय सेना ने पोस्ट में लिखा कि “सेना सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान जान गवांने वाले अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।”
शहीद का दर्जा देने को लेकर विवाद
बता दें कि, अग्निवीरों की मौत को शहीद का दर्जा देने को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ था। जब 11 अक्टूबर को कश्मीर की LoC पर तैनात अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत हुई थी, उस समय भारतीय सेना ने इस मौत को सुसाइड माना था और इसी वजह से सेना ने उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया। वहीं, अग्निवीर के परिवार का कहना था कि उनके बेटे की मौत ड्यूटी दौरान हुई है और वो आत्महत्या नहीं कर सकता है। इस पर काफी समय तक विवाद चलता रहा।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
44 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
51 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
58 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines