Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया है। आखिरी दिन यानी शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कथित असंसदीय आचरण को लेकर बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है। यह नोटिस लोकसभा के नियम 223 के तहत दिया गया।
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि 18 दिसंबर 2025 को “विकसित भारत – ग्रामीण रोजगार गारंटी विधेयक, 2025 (VB–GRAM G Bill)” पर चर्चा के दौरान कुछ विपक्षी सांसदों ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, सदन के वेल में प्रवेश किया और अधिकारियों की मेज तक पहुंचकर कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की।
नोटिस के अनुसार, मंत्री कृषि एवं ग्रामीण विकास द्वारा दिए जा रहे उत्तर के समय लगातार व्यवधान पैदा किया गया, जिससे सदन का सुचारू संचालन बाधित हुआ।
यह भी पढ़ें: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी VB-G RAM-G बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट, आधी रात को धरने पर बैठा
विशेषाधिकार हनन के नोटिस में हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, एस मुरासोली, के गोपीनाथ, सशिकांत सेंथिल, शफी परंबिल, एस वेंकटेशन और जोथिमणि सहित कुछ अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं।
नोटिस में कहा गया है कि इस प्रकार का आचरण स्पीकर के अधिकारों की अवहेलना, सदन के अधिकारियों के कर्तव्यों में बाधा और लोकसभा के सामूहिक विशेषाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है, जो सदन की अवमानना की श्रेणी में आता है।
डॉ. संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि संबंधित सांसदों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
यह भी पढ़ें: लोकसभा में VB-G RAM-G बिल पास, विपक्ष ने फाड़ी बिल की कॉपी, दोनों सदनों में किया जोरदार हंगामा
सदन में विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि प्रोटेस्ट करने का तरीका विपक्ष का ठीक नहीं था टेबल पर चढ़कर नाचना विरोध नहीं है। कांग्रेस ने धोखा किया कांग्रेस ने पहले बात करके टाइम ज्यादा लिया फिर जब टाइम मंत्री के बोलने का आया तो हंगामा कर दिया। कहा कि विपक्ष ने मांग किया था कि तीन बिल समिति को भेजा जाए हमने 2 भेजा है।
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
19 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
2 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
2 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
4 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
5 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
6 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines