हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रक्षाबंधन पर भीषण हादसा, 5 की मौत; महाराष्ट्र के नासिक में 200 फीट गहरी खाई में गिरा टैंकर

Accident On Raksha Bandhan: महाराष्ट्र के नासिक में आज रक्षाबंधन के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, अभी इसके कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Maharashtra Nashik Accident

Maharashtra Nashik Road Accident: रक्षाबंधन के त्योहार पर आज महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। नासिक में हाईवे पर न्यू कसारा घाट के पास दूध का टैंकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को खाई से सड़क तक कड़ी मशक्कत से पहुंचाया और कब्जे में लिया।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में समस्या आई, लेकिन लोगों के साथ मिलकर पहले घायलों को सड़क पर पहुंचाया। फिर 5 शवों को रस्सी के सहारे ऊपर लाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। हादसाग्रस्त लोगों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

 

खबर अपडेट की जाएगी…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें