हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोवा के CM प्रमोद सावंत के मुरीद हुए केजरीवाल के विधायक, जानें क्यों बांधे तारीफों के पुल

AAP MLA Viegas Praises BJP CM Sawant: आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने बीजेपी के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

AAP MLA Viegas Praises BJP CM Sawant: आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की धुर विरोधी मानी जाती है। इसकी झलक दिल्ली विधानसभा चनाव 2025 में भी देखने को मिल रही है, जब AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार और बीजेपी शासित राज्यों पर जमकर हमला बोलते हैं। बीजेपी के नेता भी AAP पर पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि AAP के एक विधायक बीजेपी के मुख्मंत्री के मुरीद हो गए हैं। उनका बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पहले मुख्यमंत्री से की तुलना

दरअसल हम बात कर रहे हैं AAP विधायक वेंजी विगास की, जिन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। गोवा में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में वेंजी विगास ने न सिर्फ प्रमोद सावंत की तारीफ की है बल्कि उनके विकास मॉडल की भी खूब प्रशंसा की है। वेंजी ने प्रमोद की तुलना गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर से कर डाली है।

यह भी पढ़ें- ये क्या! अंतरिक्ष में खेती करेगा ISRO, जानें क्या है CROPS एक्सपेरिमेंट?

विज्ञापन

AAP विधायक ने क्या कहा?

AAP विधायक वेंजी विगास दक्षिणी गोवा में एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर प्रमोद सावंत को धन्यवाद कहना चाहूंगा। वो बीजेपी से हैं और मैं AAP का सदस्य हूं। लेकिन मैं उनकी तुलना गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर से करता हूं, क्योंकि उन्होंने राजनीति को किनारे रखकर विकास को तवज्जो दी है। वो गोवा को ‘ब्रांड गोवा’ बनाने का काम कर रहे हैं।

बेनॉलिम सीट के हैं विधायक

बता दें कि इस सीवेज प्लांट का उद्घाटन सीएम सावंत ने ही किया है। इस मौके पर वो भी कार्यक्रम में मौजूद थे। बेनॉलिम विधानसभा क्षेत्र के कोलावा गांव में मौजूद इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 7.5 MLD (Million Litre per Day) बताई जा रही है। वहीं सीएम सावंत की तारीफ करने वाले वेंजी विगास बेनॉलिम से AAP के विधायक हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया ‘दिल’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola