Live Updates
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सुगबुहाट तेज, मुंबई पहुंची ECI की टीम
केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार मुंबई पहुंचे। वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरा पर हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 27 सितंबर को कई राजनीतिक पार्टियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। 28 की बैठक में सभी जिला SDM और SP के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी 28 सितंबर की शाम साढ़े 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
300 करोड़ घोटाला करने वाला गिरफ्तार, वृंदावन में संत के वेश में छिपा था आरोपी
यूपी के मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र से 300 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर धन हड़पने वाला वृंदावन से गिरफ्तार हुआ। बीड जिले से मल्टी स्टेट के नाम पर 300 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाला बब्बन शिंदे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। नेपाल सहित कई स्थानों पर बब्बन शिंदे की लोकेशन मिली थी। बब्बन शिंदे पिछले एक महीने से वृंदावन में संत वेश में छुपा था। महाराष्ट्र पुलिस ने वृंदावन के कृष्णा मंदिर से गिरफ्तार किया। मथुरा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी
मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय को जान से मारने की धमकी मिली। उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 115 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है।
संजय राउत को मिली जमानत, अदालत ने 15 दिनों के लिए सुनाई थी जेल की सजा
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत को बड़ी राहत मिली। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। भाजपा नेता की पत्नी ने संजय राउत पर मानहानि का केस दर्ज किया था, जिसमें अदालत ने उन्हें 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई।
'हरियाणा चुनाव में स्वीप करने जा रही कांग्रेस', राहुल गांधी का बड़ा दावा
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने करनाल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा चुनावों में जीत हासिल करेगी। हमारी सरकार सभी के लिए होगी।
हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल का बड़ा दावा
हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल का किसानों को लेकर बड़ा दावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के बहाने प्रदेश में जाट-नॉन जाट की राजनीति करना चाहती है, इसलिए खट्टर और कंगना से बयान दिलाए जा रहे हैं। किसानों को 5 अक्टूबर तक संयम बनाकर रखना चाहिए।
सूरत में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
सूरत शहर में कल शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 घंटे में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। सिविल अस्पताल के अलावा, शहर के कई अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति देखी गई। मजुरा गेट, कैलासनगर, रिंग रोड, अठवा आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हुआ। कई वाहन पानी में फंस गए।
बहराइच में छठे भेड़िये की तस्वीर आई सामने
उत्तर प्रदेश के बहराइच में छठे खूंखार भेड़िये की तस्वीरें कैमरे में कैद की गई है। आज सुबह छठा भेड़िया लोगों को नजर आया और उन्होंने उसकी तस्वीर खींच ली। यह भेड़िया महसी के सिकंदरपुर इलाके में दिखा। कई दिन से वन विभाग की टीम को भेड़िया चकमा दे रहा है। अब तक 5 खूंखार भेड़ियों को वन विभाग की टीम पकड़ चुकी है। भेड़िये अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान ले चुके हैं और 50 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का मुंबई दौरा कैंसिल
प्रधानमंत्री मोदी का मुंबई दौरा कैंसिल हो गया है। इसका कारण बीते दिन मुंबई में हुई भारी बारिश और आज मौसम विभाग के अलर्ट को बताया गया है।
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला
कैलिफोर्निया में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर को बुधवार को भी हिंदू विरोधी संदेशों के साथ अपवित्र किया गया, पिछले 10 दिन में अमेरिका में इस तरह की यह दूसरी घटना है। BAPS पब्लिक अफेयर्स ने कहा कि सैक्रामेंटो में उनके मंदिर को हिंदुओं वापस जाओ संदेश के साथ अपवित्र किया गया। सैक्रेमेंटो पुलिस ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना को घृणा अपराध के रूप में वर्गीकृत किया जा रहा है। आरोपियों ने मंदिर की पानी की लाइनें भी काट दीं।
झारखंड में मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल
झारखंड में तुपकडीह रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे आज पटरी से उतर गए। मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ जा रही थी। इसके कारण 5 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। बोकारो गोमो रेलवे रूट पर भी बाधित हुआ है। हादसे की सूचना पर आद्रा डिवीजन के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
मुरादाबाद मामले पर भाजपा का पलटवार
मुरादाबाद मामले पर भाजपा ने पलटवार किया है। यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बयान आया है कि सपा केवल भटकाने का काम करती है। पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान के आरोप निराधार साबित हुए हैं। सपा कभी EVM पर आरोप लगाती है तो कभी मतदाता सूची पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि सपा को हार का डर सता रहा है।
रूस के राष्ट्रपति की परमाणु हमले की धमकी
व्लादिमीर पुतिन ने आज रूस पर हवाई हमले होने की स्थिति में पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की चेतावनी जारी की है। इसमें क्रूज मिसाइलों का उपयोग शामिल है, जिन्हें ब्रिटेन ने कीव के लिए यूक्रेन को सप्लाई किया है, ताकि रूसी क्षेत्र के भीतरी स्थानों को निशाना बनाया जा सके। राष्ट्रपति पुतिन की यह टिप्पणी रूस के परमाणु निवारण पर चर्चा करने के लिए मास्को की शीर्ष सुरक्षा परिषद के साथ उनकी तत्काल बैठक के बाद आई है। रूस की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब पश्चिमी शक्तियों विशेषकर ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा यूक्रेन को उसके खिलाफ क्रूज मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दिए जाने को लेकर मास्को में चिंता बढ़ रही है।
मुंबई में बिजली गिरने से दो लोगो की मौत
मुंबई के ठाणे जिले में कल्याण मुरबाड रोड टिटवाळा के नजदीक कांबा गांव के पास तलाव परिसर में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बीती शाम तेज बारिश और कड़कड़ाती बिजली ने लोगों को घर भागने पर मजबूर कर दिया। ठाणे शहर में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी भरा। पेड़ और दीवार गिरने की खबरें भी मिल रही हैं। मुंब्रा बायपास पर चट्टान गिरने से कई मार्ग बंद हुए हैं। कुछ घरों पर पत्थर गिरने की खबर है। ठाणे मनपा डिजेस्टर और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
लेबनान के लिए भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
लेबनान में बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी करके अगले आदेश तक भारतीयों को लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। दूतावास ने अपने नोटिस में कहा कि 1 अगस्त 2024 को जारी की गई सलाह के अनुसार भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है। उन्होंने लेबनान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को यथाशीघ्र देश छोड़ने की सलाह दी है तथा लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने तथा दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह भी दी है।
नमस्कार, 26 सितंबर की खबरों में आपका स्वागत है। मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इजरायल और लेबनान के बीच बिगड़ते हालात देखते हुए भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी करके भारतीयों को लेबनान जाने से बचने की सलाह दी है। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है, जिसके लिए सेना को क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल की परमिशन दी गई है।
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
55 mins agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
1 hr ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines