Live Updates
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगा इंडिया गठबंधन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2025 नतीजों को लेकर इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट जाएगा। आज शरद पवार के घर पर नतीजों को लेकर इंडिया ब्लॉक की एक बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह शरद पवार के घर पहुचे। बैठक में चुनाव नतीजों, ईवीएम और vvpat समेत अन्य मुद्दों पर बैठक हुई। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि वह इन सभी मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी पहुंचे शरद पवार के घर, इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
कांग्रेस वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी मंगलवार देर शाम शरद पवार के घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व बदलने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें बीते कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व करने की मांग उठ रही है।
UP: अटाला मस्जिद मामले में जौनपुर कोर्ट अब 16 दिसंबर को करेगा सुनवाई
यूपी की अटाला मस्जिद मामले में जौनपुर कोर्ट अब 16 दिसंबर को सुनवाई करेगा। आज कोर्ट ने दोनों पक्षो की बहस सुनने के बाद मामले में अगली सुनवाई तय की। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा कोर्ट परिसर में मौजूद थे, सुनवाई के दौरान मस्जिद में सर्वे की मांग की गई।
हिमाचल प्रदेश: 'हम भाजपा के ऑपरेशन लोटस पर काबू पाने में सफल', सीएम सुक्खू का बड़ा बयान
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हमारी अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है और हम अपने पैरों पर खड़े होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के ऑपरेशन लोटस पर काबू पाने में सफल रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस के 9 विधायकों ने इस्तीफा दिया, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों खिलाफ वोट दिया और जब वे जनता की अदालत में गए तो उनमें से 6 हार गए।
जनरल बीके सिंह का बड़ा बयान
जनरल बीके सिंह का एक कार्यक्रम के दौरान दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि जातिवाद समीकरण में चुनाव टिकट कट गया। मैं कार्यकर्ता हूं और पार्टी जहां लगा देगी, वहां कार्य करूंगा। दिल्ली चुनाव के लिए जिम्मेदारी मिली है, वहां पहुंचकर बताऊंगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि 1971 की बात कुछ और थी और इस समय की बात कुछ और है। इस समय युद्ध हर चीज का हल नहीं है। प्रयास चल रहे हैं, जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
रोहिंग्या मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला का बयान
रोहिंग्या मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान आया है। उनका कहना है कि भारत सरकार ने शरणार्थियों को यहां भेजा है और जब तक वे यहां हैं, उन्हें पानी और बिजली देना हमारा कर्तव्य है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध पर वह कहते हैं कि भारत सरकार को इसे देखना चाहिए।
हिमाचल के राज्यपाल के काफिले का एक्सीडेंट
लखनऊ में हिमाचल के राज्यपाल के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सुरक्षित हैं। घायलों में उनकी सुरक्षा में तैनात ACP शामिल है।
PM मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे और वे यहां महाकुंभ की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। उसी दिन वे प्रयागराज में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
आज ऑटो वाले के घर लंच पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजत अरविंद केजरीवाल आज ऑटो वाले के घर लंच करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक भाइयों के साथ मेरा रिश्ता दिल से जुड़ा है। मैंने कल अपने घर उन्हें चाय पर बुलाया था, उनसे खूब बातें कीं। एक भाई ने मुझे अपने घर खाने पर आमंत्रित भी किया है तो आज दोपहर मैं उनके घर खाना खाने जा रहा हूं। यह रिश्ता रामलीला मैदान से शुरू हुआ था और आज भी उतना ही मजबूत है।
एक्टर धर्मेंद्र को दिल्ली कोर्ट ने भेजा समन
धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने एक्टर धर्मेंद्र को समन जारी किया है। दिल्ली की एक अदालत ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और 2 अन्य को समन जारी किया है। दिल्ली के एक व्यवसायी द्वारा दायर शिकायत पर समन जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई।
कर्नाटक के पूर्व CM का निधन
पूर्व CM एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक सरकार ने 3 दिन का शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं इन 3 दिन में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग में धमाका
जम्मू-कश्मीर में सोमवार देर शाम मंडी तहसील में LOC पर बारूदी सुरंग में ब्लास्ट हुआ, जिसमें सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। भारतीय सेना का दस्ता नियंत्रण रेखा के पास गश्त कर रहा था। शहीद हवलदार की पहचान वी सुबिवाह के तौर पर की गई। उसका पांव बारूदी सुरंग के ऊपर आ गया और जोरदार धमाके के साथ हवलदार उछलकर दूर जा गिरा। खून से लथपथ हालत में उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त हवलदार को शहीद घोषित कर दिया गया।
राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरा बच्चा
राजस्थान के दौसा में 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और बच्चे की हालत अभी तक इीक है। दौसा के जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बच्चा करीब 150 फीट गहराई में है। उसे लगातार ऑक्सीजन दी जा रही है। मेडिकल टीम, SDRF, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। JCB से खुदाई करके बच्चे को निकालने के प्रयास जारी हैं।
आज विदा होंगे RBI गवर्नर शशिकांत दास
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज विदाई लेंगे। वे केंद्रीय बैंक के 25वें गवर्नर का अपना कार्यकाल पूरा करके दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया है। मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे और कल 11 दिसंबर को पदभार संभालेंगे।
जर्मनी का नागरिक निकला भारतीय विधायक
भारत के तेलंगाना राज्य से 4 बार विधायक रहा चेन्नामेननी रमेश जर्मनी का नागरिक निकला है। वह 20 साल से जर्मनी का नागरिक है। इसका खुलासा होते ही सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने रमेश की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी है और 30 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मुंबई के कुर्ला में बेस्ट बस ने करीब 60 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है।
UPSC मेन्स का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें 2845 कैंडिडेट पास हुए हैं। संजय मल्होत्रा RBI के नए गवर्नर बनेंगे और वे 11 दिसंबर को पदभार संभालेंगे। आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
14 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines