Live Updates
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने बीजेपी में की वापसी
मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा में शामिल हुए। बुधनी में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा की सदस्यता ली। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे और फिर बीजेपी में वापसी का प्रयास कर रहे थे। दीपक जोशी बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को छठ पूजा के तीसरे दिन अपने सरकारी आवास पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही उन्होंने राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अबतक पकड़े गए कुल 18 लोग
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया।
हाइटेंशन तार की चपेट में आया 2 साल का मासूम
दिल्ली के अलीपुर इलाके में घर के पास हाइटेंशन तार की चपेट में 2 साल का मासूम बच्चा आ गया और 80 प्रतिशत जलने से उसकी मौत भी हो गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, थाना अलीपुर में 7 नवंबर को सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि एक बालक, जिसकी आयु 2 वर्ष है, अपने घर पर बिजली का करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती था, आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई है। थाना अलीपुर में धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों में बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, लेकिन जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारियों ने क्रॉस फायरिंग करके 2 गैंगस्टरों को घायल कर दिया और दबोच लिया। पकडे़ गए बदमाश कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। बदमाशों से पुलिस ने 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिरौती, हत्या और लूटपाट जैसी वारदातों को बदमाश अंजाम देते हैं।
कुपवाड़ा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान खत्म
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान गुरुवार को एक आतंकवादी के मारे जाने और मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के साथ समाप्त हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान समाप्त हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। एक एके राइफल, दो हथगोले, चार एके मैगजीन, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया है। लोलाब इलाके में अभियान मंगलवार को शुरू हुआ था और बुधवार को इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया।
इंदौर में बेटे ने की मां की हत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में द्वारकापुरी क्षेत्र में एक बेटे ने मां के सिर में चकले का पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका बेटे बहू का विवाह सुलझाने पहुंची थी। वहीं पुलिस मृतका के पति को भी संदिग्ध मान रही है। आरोपी की पत्नी भी घायल है। उसका उपचार अस्पताल में जारी है। द्वारकापुरी पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
NCP अजीत पवार का मराठी अखबार में विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के 24 घंटे के भीतर अजित पवार की पार्टी एनसीपी द्वारा मराठी अखबार में विज्ञापन दिया गया है। इसमें उन्होंने जिक्र किया है कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और चुनाव में घड़ी के चुनाव चिन्ह का उपयोग करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति प्राप्त है। कल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार की पार्टी को 36 घंटे के अंदर विज्ञापन देने का निर्देश दिया था। विज्ञापन के बाद शपथ पत्र जमा करने का भी निर्देश दिया गया था।
महाराष्ट्र के भुंगांव स्टील कंपनी में लगी आग
महाराष्ट्र के वर्धा जिले के भुंगांव स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसमें 18 मजदूर झुलस गए। वर्धा के कलेक्टर राहुल करडिले ने हादसे की जानकारी दी। एवोनिथ स्टील कंपनी में हुई है। 3 घायल मजदूरों का इलाज नागपुर के एक अस्पताल में कराया गया है। 15 मजदूरों को सावंगी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों की हालत ठीक बताई जा रही है, लेकिन एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब कंपनी के स्लैगपिट एरिया में कूलिंग प्रक्रिया चल रही थी।
बिहार में टीचर्स की पोस्टिंग-ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक आज से ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आज से 22 नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तीसरे या चौथे हफ्ते में ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाएगी। ऑनलाइन अप्लाई ही किया जा सकता है।
गुलबी घाट पर आज शारदा सिन्हा का होगा अंतिम संस्कार
बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का आज पटना में गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवाया जाए। वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर वाले घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
छठ का तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा चल रही है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। आज शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सुबह से व्रत करने वाला व्यक्ति निराहार और निर्जल रहता है। प्रसाद में ठेकुआ बनाते हैं। शाम को सूर्य पूजा करने के बाद भी रात में व्रत करने वाला निर्जल रहता है।
ओडिशा में इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के गृह जिले क्योंझर के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। कुछ सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग के नाम पर एक जूनियर छात्र की बुरी तरह से पिटाई की गई। शिकायत के अनुसार, तीसरे साल के 5 स्टूडेंट्स ने रात करीब ढाई बजे हॉस्टल में पीड़ित छात्र के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोला गया तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और छात्र को बुरी तरह पीटा।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। लेबनान में इजरायल लगातार हवाई हमले करके हिजबुल्ला के हर ठिकाने को इजरायल ध्वस्त कर रहा है। आज छठ का तीसरा दिन है और आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का आज पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बिहार में आज से टीचर्स की पोस्टिंग-ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए 22 नवंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
11 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines