हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab: बसपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी किए गए निष्काषित

Today News Headlines: छठ महापर्व आज से शुरू हो गया है। आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव मतदान हैं। आज सुप्रीम कोर्ट में 2 बड़े केसों की सुनवाई होगी। एक केस में अहम फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

21:56 (IST) 05 Nov 2024

Punjab: बसपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी किए गए निष्काषित

पंजाब के बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। उनकी जगह पर अवतार सिंह करीमपुरी को पंजाब बसपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के चलते जसबीर सिंह पर ये कार्रवाई की गई है।

20:54 (IST) 05 Nov 2024

मालेगांव बम धमाके की सुनवाई कर रही विशेष NIA कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

मालेगांव 2008 बम धमाके की सुनवाई कर रही विशेष NIA कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट स्टाफ के अनुसार बीते 30 अक्टूबर को ये धमकी आई थी। जानकारी के अनुसार सेशन कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय में दिवाली के दिनों में धमकी भरा कॉल प्राप्त हुआ था। फोन करने वाले ने मालेगांव विस्फोट मामले में मुकदमा सुन रहे जज ए के लाहोटी को भी जान से मारने की धमकी दी है। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

16:32 (IST) 05 Nov 2024

Madhya Pradesh: छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में बुजुर्ग ने खुद पर डाला पेट्रोल

Madhya Pradesh: छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। पेट्रोल डालने के बाद बुजुर्ग आत्महत्या का प्रयास कर रहा था कि मौके पर तैनात सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक लिया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का किसी से जमीन का विवाद है।

15:32 (IST) 05 Nov 2024

Delhi: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर्स गिरफ्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की थी और गोगी गैंग के नाम पर 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

14:32 (IST) 05 Nov 2024

मंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ FIR

भारी उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ बेंगलुरु के संजय नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को FIR दर्ज हुई है। केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे निखिल पर कर्नाटक पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) एम चंद्रशेखर को अवैध खनन घोटाले मामले की जांच के दौरान धमकी देने के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल ने मामले की जांच में बाधा डालने की कोशिश की है। कुमारस्वामी 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान उन पर 550 एकड़ की खनन जमीन को पट्टे पर गैरकानूनी तरीके से मंजूरी देने का आरोप है।

14:08 (IST) 05 Nov 2024

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बयान

UP मदरसा बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसका हम स्वागत करते हैं। जो मदरसा है, उत्तर प्रदेश की हुकूमत ने खुद बनाया था, उसको कैसे अंसवैधानिक बताया जा सकता है? हम लोग अपने मदरसों के बच्चों को 90% एडमिशन ट्यूशन फूड फ्री देते हैं। तालीम की एक बड़ी खिदमत है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद काफी मायूसी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद लाखो की तादाद में स्टूडेंट और उनके घरवाले टीचर स्टाफ सभी को राहत मिली।

13:45 (IST) 05 Nov 2024

महाराष्ट्र चुनाव में PM मोदी 11 रैलियां करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का प्रचार करते हुए 11 रैलियां करेंगे। वे 8 से 14 नवंबर के बीच रैलियां करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में चुनाव से पहले करीब 20 से 22 रैलियों को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा लगभग 13 रैलियां करेंगे।

12:59 (IST) 05 Nov 2024

भारत सरकार का विकिपीडिया को नोटिस

भारत सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस जारी किया है। सरकार ने विकिपीडिया को पत्र लिखकर विकिपीडिया में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों की कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। सरकार ने लेटर में यह भी लिखा है कि संपादकीय नियंत्रण रखने वाले एक छोटे समूह के पास इसका कंट्रोल है। विकिपीडिया को एक मध्यस्थ की बजाय एक प्रकाशक के रूप में क्यों नहीं माना जाना चाहिए?

12:18 (IST) 05 Nov 2024

धर्म परिवर्तन के खिलाफ बिल लाएगी राजस्थान सरकार

धर्म परिवर्तन के खिलाफ राजस्थान सरकार बिल लाएगी। मंत्री जोगाराम पटेल ने अगले विधानसभा सत्र में बिल लाने के संकेत दिए और कहा कि कड़े कानून का प्रावधान किया जाएगा। विधि विभाग धर्म परिवर्तन के खिलाफ बिल के ड्राफ्ट को फाइनल करने में जुटा है। पटेल के मुताबिक, सरकार की ओर से उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों की स्टडी की जा रही है। बिल पारित होने के बाद ऐसी गतिविधियों में शामिल संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन खारिज होंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

11:31 (IST) 05 Nov 2024

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया अपडेट

बाबा सिद्दीकी हत्या केस में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी रूपेश मोहोल के पुणे वाले घर से एक और पिस्टल बरामद की है। केस में बरामद यह 5वां हथियार है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में एक हथियार और 3 कारतूस की तलाश है। क्राइम ब्रांच ने मुंबई कोर्ट से रूपेश मोहोल समेत अन्य 4 आरोपियों अमित कुमार, शिवम कोहाड़, करण साल्वे और सुजीत सिंह की रिमांड मांगी है।

10:13 (IST) 05 Nov 2024

त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ करते 5 लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा के सबरूम जिले के जलकुंबा गांव में सोमवार को अवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ करते 5 लोग पकड़े गए हैं। इसमें 2 बांग्लादेशी और 3 भारतीय नागरिक थे। पूछताछ में तीनों भारतीय नागरिकों ने बताया कि वे बांग्लादेश अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे, लेकिन बांग्लादेश में चल रही हिंसा के कारण वही फंसे रह गए। अब बांग्लादेश में स्थिति सुधार होने के कारण वे लोग वापस लौट रहे थे।

09:20 (IST) 05 Nov 2024

DGP की नियुक्ति कर सकेगी राज्य सरकार

UP कैबिनेट का बड़ा फैसला आया है। अब यूपी में ही डीजीपी का चयन होगा। UPSC को पैनल नहीं भेजा जाएगा। कैबिनेट मे पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी गई है। अब प्रदेश में ही कमिटी के ज़रिए DGP की नियुक्ति होगी। DGP का कार्यकाल न्यूतम 2 साल रहेगा।

08:25 (IST) 05 Nov 2024

महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कार्रवाई

महाराष्ट्र में महिला उम्मीदवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कार्रवाई की गई है। महिला सीएम एकनाथ शिंदे के गुट की है। उसके खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत ने आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके विरोध में सुनील राउत के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 351 (2) और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

07:32 (IST) 05 Nov 2024

राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का वाहन सोमवार देररात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल जवान का कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज जारी है।

06:40 (IST) 05 Nov 2024

लखनऊ में घर में घुसकर पुजारी की हत्या

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घर में घुसकर पुजारी की हत्या कर दी गई है। पुलिस को प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक है, जबकि मृतक के बेटे का कहना है कि लुटेरे घर में लूटपाट करने घुसे थे। विरोध करने पर उन्होंने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो गया है। आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी। भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से वोटिंग शुरू होगी। करीब 244 मिलियन (24.4 करोड़) वोटर्स नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान करेंगे।

मुंबई में एक शख्स की नाबालिग लड़की से संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। लखनऊ में जमीनी विवाद में पुजारी की हत्या कर दी गई। मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि विवाद केस से जुड़ी 3 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। UP मदरसा कानून को रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola