हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल मिलने का रास्ता साफ, 36 सीटों पर पड़ेगा असर

Today News Headlines: केरल में हुए एक कार हादसे में एयरबैग खुलने पर दम घुटने की वजह से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। कोसी बैराज के फाटक खुलने से बिहार के कई जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा गया है। देखें आज देश-दुनिया की प्रमुख खबरें…

विज्ञापन
Breaking News Live Updates

Live Updates

22:04 (IST) 30 Sept 2024

हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल मिलने का रास्ता साफ

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले दुष्कर्म के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पेरोल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को डेरा प्रमुख को पैरोल देने के लिए राज्य सरकार अनुमति दी है। बता दें राम रहीम ने 20 दिनों की इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। राजनीतिक जानकारों की मानें तो डेरा प्रमुख प्रदेश की करीब 36 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ रखते हैं।

20:47 (IST) 30 Sept 2024

पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की बात, कहा- विश्व में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इजराइल के पीएम नेतन्याहू से बात की। सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर पीएम ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

18:57 (IST) 30 Sept 2024

सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

कर्नाटक से बड़ी खबर आ रही है, यहां सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने लोकायुक्त में दर्ज मामले के आधार पर ये केस दर्ज किया है। बता दें ये केस MUDA लैंड स्कैम से जुड़ा है।

17:47 (IST) 30 Sept 2024

नांगलोई पुलिस कॉन्स्टेबल को कार से टक्कर मारने वाला हुआ गिरफ्तार

नांगलोई हिट एंड रन मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल संदीप को कार से टक्कर मारने के मामले में कार के ड्राइवर धर्मेंद्र गुलिया को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस केस में एक अन्य आरोपी रजनीश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है

16:20 (IST) 30 Sept 2024

दिल्ली की CM आतिशी और केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत

दिल्ली की CM आतिशी और आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में BJP नेता राजीव बब्बर ने मानहानि केस दायर किया था। अदालत ने इस में दोनों आप नेताओं पर कार्रवाई करने पर अंतरिम रोक लगाई है।

14:34 (IST) 30 Sept 2024

एपी सिंह बने नए वायुसेना प्रमुख

दिल्ली में आज एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायुसेना प्रमुख का पद संभाल लिया। इस दौरान वायुसेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

14:03 (IST) 30 Sept 2024

सीट बंटवारे को लेकर मुंबई में MVA की बैठक

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे पर सहमति बनाने में जुटा है इसी क्रम में आज मुंबई में तीनों दलों के नेताओं की बैठक हो रही है।

13:07 (IST) 30 Sept 2024

बिहार के मुख्यमंत्री बाढ़ की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं

राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार बिहार में बाढ़ की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उचित कदम उठा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

13:06 (IST) 30 Sept 2024

सुपौल में बाढ़ जैसे हालात

कोसी नदी का पानी राज्य के कई पूर्वोत्तर जिलों में घुस गया है, सुपौल में बाढ़ जैसे हालात से सामान्य जनजीवन प्रभावित है।

11:55 (IST) 30 Sept 2024

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश कहा कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हरियाणा में मुद्दे हैं 'जय जवान, जय किसान, जय पहलवान'। जवानों और किसानों के साथ अन्याय हुआ है, पहलवानों के साथ भेदभाव हुआ है। एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों और कांग्रेस की मांग है।हमने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो 50% आरक्षण की सीमा हटा दी जाएगी। असली मुद्दे हैं - एमएसपी पर कानूनी गारंटी, 50% आरक्षण की सीमा हटाना और जाति जनगणना।

11:34 (IST) 30 Sept 2024

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई

कृष्ण जन्मभूमि मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में मस्जिद पक्ष की ओर से रिकाॅल एप्लिकेशन दाखिल की गई थी। जिसमें कहा गया कि वाद बिंदु तय करने से पहले रिकाॅल एप्लिकेशन पर सुनवाई हो। वहीं मंदिर पक्ष ने इसका विरोध किया है। हाईकोर्ट ने मंदिर पक्ष से 30 सितंबर तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

11:12 (IST) 30 Sept 2024

हरियाणा में कांग्रेस ने 6 नेताओं को पार्टी से निकाला

हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया।

11:10 (IST) 30 Sept 2024

लालू जी के समय में अपराधियों को संरक्षण मिलता था

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा जब तेजस्वी यादव अपने राजद के गुंडों पर नियंत्रण कर लेंगे तो राज्य में अपराध कम हो जाएंगे। बिहार सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त है। लालू जी के समय में अपराधियों को संरक्षण मिलता था, आज अपराधियों को सजा मिलती है,सीएम सब कुछ देख रहे हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सतर्क है और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

11:09 (IST) 30 Sept 2024

दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला

सीएम आतिशी ने मानहानि के मामले में समन आदेश को चुनौती दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शिकायतकर्ता प्रवीण शंकर कपूर को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर को तय की गई है। बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने इस साल 28 मई को उन्हें समन जारी किया था।

10:54 (IST) 30 Sept 2024

MUDA घोटाले पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक MUDA घोटाले पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "मामला अब अदालत में है। अदालत ने अपने निर्देश दे दिए हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।"

10:47 (IST) 30 Sept 2024

तिरुपति लड्डू विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्रप्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसादम में जानवरों की चर्बी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच 5 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इनमें दो याचिकाएं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और तिरुपति बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बाराम की ओर से लगाई गई है।

09:55 (IST) 30 Sept 2024

दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया गया। रविवार देर शाम पुलिस को पीसीआर काॅल के जरिए जानकारी मिली कि मोहन गार्डन इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता दूसरे राज्य से यहां पर नौकरी हासिल करने के लिए आई थी और अपनी एक अन्य महिला मित्र के जरिए नौकरी की तलाश कर रही थी।

इस दौरान पीड़िता टेलीफोन के जरिए आरोपी की संपर्क में आई थी जो उसे पहले से ही जानता था आरोपी ने युवती को इंटरव्यू के लिए बुलाया। वारदात के बात पीड़िता ने पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद रेप का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार कर लिया गया।

09:49 (IST) 30 Sept 2024

द्वारका के अंडरपास में धूं-धूं कर जली कार

दिल्ली में द्वारका के पास एक अंडरपास में चलती कार में आग लग गई। इसके बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। इस घटना में कार चालक को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रूकवा दिया। इस दौरान अंडर पास के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई।

09:45 (IST) 30 Sept 2024

उदयपुर में पैंथर का आतंक

राजस्थान के उदयपुर में पैंथर के हमलों से लोग भयभीत है। पिछले 11 दिनों में पैंथर के हमलों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।

08:46 (IST) 30 Sept 2024

महाराष्ट्र में अधिकारियों ने बाघिन को पकड़ा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिचपल्ली वन रेंज में वन अधिकारियों ने एक बाघिन को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर दिया।

07:17 (IST) 30 Sept 2024

बिहार के सीतामढ़ी में बाढ़ आई

बिहार के सीतामढ़ी के बेलसंड में फिर तटबंध टूट गया है। प्रखंड के रूपौली में बागमती नदी का तटबंध टूटा है। तटबंध टूटने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रशासन की टीमें मौके पर रेस्क्यू करने में जुट गई हैं। DM रिची पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

06:27 (IST) 30 Sept 2024

केरल में हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत

केरल के मलप्पुरम जिले में हुए कार हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है। हादसा कोट्टाकल-पडापरम्बु में हुआ। कार की टक्कर लॉरी से हो गई थी। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए और आगे की सीट पर बच्ची की गोद में बैठी बच्ची का दम एयरबैग से घुट गया। हादसा गत शुक्रवार को हुआ, लेकिन मामला अब सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा है।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत समेत कई देशों में हसन की मौत पर दुख जताया जा रहा है। केरल में हुए एक सड़क हादसे में एयरबैग खुलने की वजह से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। एयरबैग से उसका दम घुट गया। आज सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सुनवाई होगी और CBI अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी। जमैका के प्रधानमंत्री पहली बार डॉ. एंड्रयू होलनेस 4 दिन के भारत दौरे पर आएंगे। कोसी बैराज के फाटक खुलने के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola