हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व सीएम अशोक गहलोत को महाराष्ट्र कांग्रेस का बनाया गया पर्यवेक्षक

Aaj Ki Taaza Khabar: रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे पहले लोगों को यूक्रेन छोड़ने काे कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस HS बेदी का निधन हो गया है। आज दिल्ली में भाजपा के सभी प्रदेश अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्पेशल वर्कशॉप होगी।

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें...

Live Updates

19:01 (IST) 22 Nov 2024

पूर्व सीएम अशोक गहलोत को महाराष्ट्र कांग्रेस का बनाया गया पर्यवेक्षक

राजस्थान के कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने गहलोत को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया है। वह विधानसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद समीकरणों का विश्लेषण करेंगे।

16:10 (IST) 22 Nov 2024

हाथरस: हमसफर एक्सप्रेस में उठा धुंआ, यात्रियों में मची भगदड़

यूपी के हाथरस में हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में धुंआ उठने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन के बी-1 कोच में धुंआ उठा था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मौके पर जीआरपी और अन्य बचाव दल पहुंच गया है। हालत पूरी तरह काबू में हैं। बड़ा हादसा टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस कारण से ट्रेन सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में नहीं बताया है।

14:39 (IST) 22 Nov 2024

पंजाब AAP को मिला नया अध्यक्ष

पंजाब AAP को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। हाल ही में भगवंत मान में पद से इस्तीफा दिया था। अब अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी पंजाब के नए अध्यक्ष होंगे। अमन अरोड़ा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

14:17 (IST) 22 Nov 2024

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। माहिम से पार्टी के दिग्गज नेता सचिन शिंदे ने आज पार्टी छोड़ दी। उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना UBT जॉइन कर ली है।
14:11 (IST) 22 Nov 2024

JMM के दावे पर प्रतुल शाहदेव का कटाक्ष

हमको पता है जन्नत की हकीकत, लेकिन दिल के खुश रखने के लिए ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा 59 सीटों पर जीत के दावे पर कटाक्ष करते हुए ये शेर सुनाया। प्रतुल ने कहा कि 23 नवंबर के सूर्यास्त के साथ सोरेन राजनीतिक राजवंश का भी सूर्यास्त हो जाएगा। अब तक के सबसे ज्यादा संख्या में एनडीए गठबंधन के विधायक चुनकर आएंगे और एक राष्ट्रवादी सरकार का गठन होगा।

13:35 (IST) 22 Nov 2024

सांगली में गैस लीक से 3 की मौत

महाराष्ट्र के सांगली में गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत हुई है। 6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। जिले के शालगांव एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में गैस रिसाव से 9 लोग चपेट में आए। उनमें से 6 को रात में कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मरने वालों की पहचान सुचिता उथले उम्र 50 वर्ष निवासी येतगांव, जिला सांगली और नीलम रेथेरेकर उम्र 26 वर्ष निवासी मसूर जिला सतारा के रूप में हुई।

12:37 (IST) 22 Nov 2024

ज्ञानवापी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को भेजा नोटिस

ज्ञानवापी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को नोटिस भेजा है। शीर्ष अदालत ने मस्जिद कमेटी से दो हफ्ते में जवाब मांगा है। हिंदू पक्ष की ओर से दायर अर्जी पर कोर्ट ने नोटिस भेजा गया है। कोर्ट ने सीलंबद क्षेत्र वजूखाना का सर्वे कराने की मांग पर मस्जिद कमेटी को नोटिस भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।

12:04 (IST) 22 Nov 2024

औरैया में तेज रफ्तार का कहर

औरैया में आज तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। पेड़ से टकराने के बाद कार खाई में गिर गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे। 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, 2 घायलों को। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए लोग कानपुर देहात के रसूलाबाद के रहने वाले थे और रसूलाबाद से ग्वालियर जा रहे थे। सहायल थाना क्षेत्र का मामला है।

11:23 (IST) 22 Nov 2024

CBI और ED को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

दिल्ली शराब घोटाले मामले में आरोपी और दिल्ली पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI और ED को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा। सिसोदिया ने ईडी और सीबीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट से दी गई जमानत की शर्तो में बदलाव की मांग की है। मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से दी गई जमानत की शर्तों के मुताबिक सिसोदिया को हर सोमवार और गुरुवार को ईडी और सीबीआई के दफ्तर जाकर हजारी लगानी होती है।

10:49 (IST) 22 Nov 2024

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को हाइकोर्ट से मिली राहत

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को राजस्थान हाइकोर्ट से राहत मिली है। उनके खिलाफ SC-ST एक्ट में दर्ज FIR को हाईकोर्ट ने रद्द किया है। शिल्पा शेट्टी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पाटिल ने पक्ष रखा। हाईकोर्ट ने FIR रद्द करते हुए कहा कि बिना सैंक्शन और इंक्वायरी के SC-ST एक्ट में FIR दर्ज नहीं की जा सकती है। चूरू कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था।

09:51 (IST) 22 Nov 2024

अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत को नोटिस

आगरा में चल रहे केस में अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत को नोटिस जारी हुआ है। 28 नवंबर को कंगना को आगरा कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। किसानों के अपमान को लेकर केस चल रहा है। आगरा कोर्ट से भेजा गया नोटिस पते पर रिसीव हो गया है। अधिवक्ता रामशंकर शर्मा ने आगरा की एमपी-एमएलए कोर्ट में वाद दायर किया था।

09:11 (IST) 22 Nov 2024

आइसलैंड का ज्वालामुखी फिर फटा

आइसलैंड का ज्वालामुखी एक बार फिर फट गया है। 3 साल में 10वीं बार ज्वालामुखी फटा और भीषण आग के साथ धधकता लावा निकलकर सड़कों पर बहने लगा। देश में हालात इस समय नाजुक बने हुए हैं।

08:29 (IST) 22 Nov 2024

कोल्हापुर में स्कूल गेट के नीचे दबने से छात्र की मौत

कोल्हापुर में एक छात्र पर स्कूल का गेट गिर गया और उसकी मौत हो गई। कोल्हापुर के करवीर तालुका के केरले गांव की घटना है। कुमार हाई स्कूल के 6वीं कक्षा के छात्र स्वरूप माने की मौत हुई है। लोहे का गेट जंग लगने से खराब हो गया था और इसकी शिकायत भी दी गई थी, लेकिन भारी भरकम गेट मासूम पर गिर गया। गेट बच्चे के सिर में लगा। मृत बच्चे को सीपीआर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन इलाज से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। दोपहर के भोजन के लिए जाते समय हादसा हुआ।

07:31 (IST) 22 Nov 2024

आज कोर्ट में इन केसों की सुनवाई

दिल्ली में आज मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई होगी। सिंजौली मस्जिद पर शिमला कोर्ट में सुनवाई होगी। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली प्रदूषण पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

06:28 (IST) 22 Nov 2024

रूस ने यूक्रेन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

दुनिया पर एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा कीव को उन्नत पश्चिमी हथियारों के साथ रूसी क्षेत्र पर हमला करने की अनुमति दी गई है। इसके जवाब में रूस ने गुरुवार को यूक्रेनी शहर डीनिप्रो पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिससे 33 महीने पुराने युद्ध के बढ़ने के आसार बन गए हैं।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आइसलैंड में 3 साल में 10वीं ज्वालामुखी फूटा है, जिससे सड़कों पर धधकते लावे की नदी बह रही है। 2200 करोड़ की रिश्वत ऑफर करने के मामले में गौतम अडाणी के खिलाफ अमेरिका में अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस HS बेदी का निधन हो गया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola