Live Updates
आजसू ने जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आजसू पार्टी ने रविवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जारी सूची के अनुसार पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।
Delhi: क्या दिल्ली IED ब्लास्ट के पीछे नक्सली? पुलिस ने घटनास्थल से एकत्रित किए साक्ष्य
रोहिणी ब्लास्ट में नक्सलियों का हाथ भी हो सकता है। दरसअल, सीआरपीएफ कई नक्सल प्रभावित इलाके में सक्रिय है। यही वजह है कि पुलिस इस एंगल से भी मामले में जांच कर रही है। वहीं, अभी तक कि जांच में ये ब्लास्ट सोची समझी साजिश लग रहा है, इसमें बकायदा IED का इस्तेमाल किया गया है। ied मतलब improvised explosive device, जिसे पुलिस क्रूड बम या कच्चा बम भी कहती है।
Delhi: नांगलोई की एक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची
दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक फैक्ट्री में रविवार शाम भीषण आग लग गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां पहुंची है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल विभागकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।
LOC पर सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में LOC के पास सुरक्षाबल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस को बारामूला के पास उरी में LOC के पास घुसपैठ की सूचना मिली थी। जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
आप ने घोषित किए 4 उम्मीदवार
पंजाब विधानसभा उपचुनाव की 4 सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया है। चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल को मैदान में उतारा गया है। Gidderbaha से हरदीप सिंह डिंपी आप उम्मीदवार हैं और बरनाला सीट से हरिंदर सिंह धालीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
आज और कल निरस्त रहेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस स्पेशल ट्रेन को 20 और 21 अक्टूबर को निरस्त रखने का ऐलान किया है। बलिया से चलने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी में यात्रा समाप्त करेगी। मऊ से चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूंसी में सफर खत्म करेगी।
न्यूयॉर्क में भी मनाई जाएगी दिवाली
भारतीय का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली पर्व इस साल फिर न्यूयॉर्क में मनाया जाएगा। न्यूयॉर्क से एक ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि भारतीय अमेरिकी समुदाय और अमेरिकी मित्र दिवाली मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर पर एक साथ शामिल हुए और आगे भी यह त्योहार मनाया जाएगा।
महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन सबसे अहम
महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन सबसे अहम है। मनोज जरांगे पाटिल आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अपना फैसला लेंगे। उम्मीदवार खड़े करने हैं या गिराने हैं, इसे लेकर आज फैसला आने की उम्मीद है। मराठा समाज की बैठक के बाद आज शाम 4 बजे तक फैसला आ सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मराठा-मुस्लिम-दलित-धनगर समाज के उम्मीदवारों का समर्थन जरांगे कर सकते हैं। भाजपा के 113 उम्मीदवारों को गिराने की घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मनोज जरांगे से मिले
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात की। शनिवार देर रात संभाजीनगर के एक होटल में यह मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और आरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। 2024 लोकसभा चुनाव में मराठा और मुस्लिम मतदाताओं के एक साथ आने की वजह से मराठवाड़ा में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था।
आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वे वाराणसी में 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 611 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में शंकर हॉस्पिटल और सिविल एविएशन के एयरपोर्ट भी शामिल है। प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले में बने प्रदेश के छठे हवाई अड्डे का लोकार्पण करने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी बनारस से एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मौके पर रीवा में मौजूद रहेंगे।
जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर में शनिवार शाम को सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की। साथ ही एक आतंकी को भी ढेर कर दिया। उरी सेक्टर के कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास आतंकी हलचल देखने पर सेना के जवानों ने इलाके केा घेर लिया और आतंकी को मार गिराया।
अमेरिका में जीत के जश्न में फायरिंग
अमेरिका के मिसिसिपी में स्कूल में फुटबाल मैच के बाद जीत का जश्न मनाया गया, लेकिन सेलिब्रेट कर रहे लगभग 200 से 300 लोगों पर 2 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग मिसिसिपी से लगभग 3 किलोमीटर दूर होम्स काउंटी कंसोलिडेटेड स्कूल में हुई। होम्स काउंटी के शेरिफ विली मार्च ने घटना की पुष्टि की।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दुनिया के सबसे बड़े देश अमेरिका में एक स्कूल में फुटबाल मैच के बाद 2 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी की हत्या की कोशिश हुई तो उन्होंने ट्वीट करके इसे बहुत बड़ी गलती बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे। यहां वे 6600 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines