दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों को काफी राहत मिली है। कल कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के बाद हर जगह का मौसम सुहावना हो गया है। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर जमभराव की समस्या भी हो गई। इसके कारण जाम भी हर जगह लग जाता है। इसी के साथ कई लोगों को हर तरह की परेशानियां भी होती हैं। चलिए जान लेते हैं अलग-अलग राज्यों का मौसम कैसा रहा। वहीं, इससे कहां-कहां राहत मिली है। लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ समस्या भी झेलनी पड़ी।
हरियाणा में कई हिस्सों में जलभराव
हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है। फिलहाल, बारिश के आसार बने हुए हैं। जलभराव के कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी हुई।
वहीं, आज भी अंबाला शहर में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कल तक अंबाला जिले में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के अजमेर में लगातार भारी बारिश हुई। जिसके बाद सड़कों पर पानी भर गया। आईएमडी ने 13 जुलाई तक जिले में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। फिलहाल, इस बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन हर जगह पानी भरने से समस्या भी पैदा हुई।
दिल्ली में रातभर हुई बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में रातभर बारिश होती रही। इससे कई जगह जलभराव भी हो गया। लोगों को रहात तो मिली, लेकिन अन्य समस्या भी देखने को मिली हैं। वहीं, आज भी दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में हल्की बारिश हुई। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।
हिमाचल में बादल फटने से भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में बादल फटने से भारी बारिश हो रही है और उससे ही अचानक बाढ़ आ गई। इससे राज्य में 85 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, इनमें मंडी के 17 लोग शामिल हैं, 35 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई लोग बेघर हो गए हैं। सैकड़ों लोग अलग-अलग आश्रय गृहों में रह रहे हैं। हाल ही में बादल फटने के साथ-साथ अचानक आई बाढ़ के बाद की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
त्रिपुरा के बड़े इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़
कल दक्षिण त्रिपुरा जिले के बड़े इलाकों में लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ के कारण 250 से ज़्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र दिन भर बंद रहे। मुहुरी नदी के ख़तरे के निशान 15.70 Meter से ऊपर बहने के कारण आई बाढ़ से जलमग्न हो गया। बेलोनिया तथा संतिरबाज़ार उप-विभागों के कई निचले इलाकों पर असर डाला है।
बचाव दल बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। वो सभी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। क्योंकि सोमवार से लगातार हो रही बारिश का असर इस इलाके पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- ट्रंप ने ब्रिक्स देश ब्राजील पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ, जानें भारत पर क्या असर होगा?
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines