Hathras Stampede 65 old Man Missing: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे की कहानियां आज भी सामने आ रही हैं। कई लोगों को अपने परिजनों को खोने का गम है तो कुछ लोग गुमशुदा सदस्य के घर वापसी की आस लगाए बैठे हैं। इसी कड़ी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की तलाश जारी है।
10 साल से है बाबा में अटूट आस्था
मैनपुरी से ताल्लुक रखने वाले बुजुर्ग महावीर सिंह भी बाबा का सत्संग सुनने गए थे। तब से वे लापता हैं। परिजन महावीर सिंह की तलाश में जुटे हैं। उन्होंने बुजुर्ग की तस्वीर के साथ पोस्टर छपवाए हैं। साथ ही परिजनों ने भोले बाबा की भी पोल खोल दी है। पिछले 10 साल से बाबा में आस्था रखने वाला परिवार अब बाबा को ढोंगी करार दे रहा है।
महावीर सिंह का मानसिक संतुलन खराब
परिजनों के अनुसार, मैनपुरी के दन्नाहार थाना निवासी महावीर सिंह 21 मई 2024 मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे घर से निकले थे। वे बाबा नारायण साकार विश्व हरि का सत्संग सुनने गए थे और तब से घर वापस नहीं लौटे। परिवार का कहना है कि महावीर सिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनका परिवार पिछले 10 साल से बाबा में श्रद्धा रखता है, मगर अब परिवार ने बाबा को ढोंगी बताया है।
सेवादारों ने दुत्कार कर भगाया
परिवार का कहना है कि बाबा सूरजपाल पाखंडी और ढोंगी है। अब हम बाबा को नहीं मानते। हम पिछले 10 साल से बाबा के सत्संग में जाते रहे हैं, मगर जब हम महावीर सिंह की गुमशुदगी की बात लेकर बाबा के पास गए तो हमें वहां से दुत्कार कर भगा दिया गया।
बाबा की खोली पोल
महावीर सिंह का पूरा परिवार बाबा के खिलाफ खड़ा हो गया है। परिजनों के अनुसार, बाबा के पास कोई चमत्कार नहीं है। अगर बाबा चमत्कारी होता तो हाथरस जैसी घटना नहीं घटती। बाबा से नाराज परिवार ने महावीर सिंह के गायब होने का पोस्टर छपवाया है, मगर अभी तक महावीर सिंह का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण हरि विश्व साकार का सत्संग खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हुए थे। शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने बाबा के करीबी सेवादार रहे देव प्रकाश मधुकर को हिरासत में ले लिया है। बीते दिन बाबा ने भी वीडियो जारी करते हुए हादसे पर दुख जताया था।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर महिलाओं को गर्भवती होने की गारंटी, फर्जी विज्ञापन केस में नूंह पुलिस ने पकड़े दो ठग
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines