NDA Meeting: भाजपा ने सोमवार को दावा किया 38 दल मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में शामिल होंगे। बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की बैठक के जवाब में इसे बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है। भाजपा और विपक्ष ज्यादा से ज्यादा दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि कल मंगलवार को NDA की बैठक शाम को होगी। पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है।
मोदीजी की लीडरशिप को सराहा गया
जेपी नड्डा ने कहा कि 9 साल के अंदर गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, युवा, महिला, किसान इन सबके प्रति स्कीम्स को फोकस किया गया है। इससे इनके सशक्तिकरण में हमें बहुत सफलता मिली है। पिछले 9 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत लीडरशिप देखने को मिली है, जिसको देश ने भी सराहा है और एक बहुत ही पॉजिटिव वातावरण बना है। कोविड प्रबंधन में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है।
एनडीए का गठबंधन देश सेवा के लिए
आगे उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भी देखा जाए तो जब दुनिया आर्थिक मंदी से गुजर रही है, इसके बावजूद IMF की रिपोर्ट कहती है कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। आज NDA के प्रति लोगों का रूझान है। ये गठबंधन सत्ता के लिए नहीं है। ये गठबंधन सेवा के लिए है, भारत को मजबूत करने के लिए है।
भ्रष्टाचार और घोटालों का टोला है विपक्ष
विपक्ष पर जेपी नड्डा ने एक पुरानी कहावत के जरिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा। जहां तक UPA का सवाल है, ये भानुमति का कुनबा है। ये ऐसा गठबंधन है, जिसके पास न तो नेता है और न ही नीयत है, न नीति है और न ही फैसला लेने की ताकत है। यह 10 साल की UPA सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों का टोला है।
चिराग ने शाह से की मुलाकात
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने घोषणा की कि वह एनडीए में शामिल हो रहे हैं। 2019 में एनडीए छोड़ने के बाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं के बीच प्रभावशाली राजभर भाजपा के सबसे मुखर आलोचकों में से एक थे।
बिहार में ओबीसी नेता और दिवंगत राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को भी जेपी नड्डा ने दिल्ली में एनडीए की बड़ी बैठक में आमंत्रित किया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines