10 Special Expressways in India: पिछले कुछ साल में सरकार ने सड़कों के निर्माण में काफी तेजी से काम किया है, जिससे देश के सड़क ढांचे में सुधार हुआ है। बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी में काफी सुधरी है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के सहयोग से देश में लगभग 10 खास एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रही है। इनका फायदा लाखों लोगों को मिलेगा। नए एक्सप्रेसवे बनने से न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि जमीनों के दाम भी आसमान को छुएंगे। ये सभी एक्सप्रेसवे सरकार भारत माला परियोजना के तहत बना रही है। इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
भारतमाला परियोजना योजना के तहत केंद्र सरकार दिल्ली-मुंबई के बीच करीब 1386 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनवा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ 12 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।
2. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे यूपी के सहारनपुर से होकर गुजरेगा। यह यूपी के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड के जिलों को भी कवर करेगा। इसकी कुल लंबाई 239 किलोमीटर होगी, जो दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे कम कर देगा।
3. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे कानपुर-लखनऊ के बीच बन रहा है, जो 63 किलोमीटर का इलाका कवर करेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद कानपुर और लखनऊ के बीच सफर सिर्फ 63 किलोमीटर का रह जाएगा।
4. बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे
बेंगलुरु और चेन्नई के बीच बनने वाला एक्सप्रेसवे लगभग 262 किलोमीटर लंबा होगा। दोनों शहरों के बीच आवागमन सिर्फ 2 घंटे का रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगा।
5. इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे
इंदौर से हैदराबाद एक्सप्रेसवे तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। यह कुल 525 किलोमीटर लंबा होगा। इससे इंदौर और हैदराबाद के बीच आवागमन का समय बचेगा।
6. सूरत-नासिक-सोलापुर एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे सूरत से महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर होते हुए सोलापुर से गुजरेगा। इसकी कुल लंबाई 730 किलोमीटर निर्धारित की गई है, जो गुजरात और महाराष्ट्र के जिलों को कवर करेगा।
7. अमृतसर-बठिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे
अमृतसर-बठिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे अमृतसर से बठिंडा होते हुए गुजरात के जामनगर को कवर करेगा। इसकी लंबाई 917 किलोमीटर होगी, जो राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात से गुजरेगा।
8. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे
दिल्ली-अमृतसर-कटरा की कुल लंबाई 669 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसके बनने के बाद दिल्ली और कटरा के बीच का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा और पंजाब के जिलों से गुजरेगा।
9. हैदराबाद-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापत्तनम तक 222 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जो दोनों राज्यों के कई जिलों से गुजरेगा। इससे आवागमन में लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
10. वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे वाराणसी और कोलकाता के बीच बनेगा, जिससे रांची को भी जोड़ा जाएगा। इस एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर को लगभग 612 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। यह यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों से होकर गुजरेगा। वाराणसी से कोलकाता का सफर पहले 15 घंटे का था, जो इसके बनने से सिर्फ 9 घंटे का रह जाएगा।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines