Yoga For Health Benefits: योग करने का सही टाइम क्या है? कब योग को करना आपकी हेल्थ के लिए ज्यादा बेनिफिट हो सकता है। ये कई सारी बातें आपके मन में होती होंगी, अगर आपको पता होगा तभी तो आपको योग करने का डबल फायदा मिल सकेगा और बीमारियां भी दूर रहेंगी। असल में,एक्सरसाइज और योग तभी फायदा करेगा, जब आप सही समय पर योग करेंगे और ये आपके शरीर के लिए कई गुना फायदेमंद साबित होगा। चलिए जान लेते हैं कौन सा सुबह का समय है, जिसमें आपको मॉर्निंग में उठकर योग करना चाहिए।
सुबह कितने बजे उठकर योग करें
योग करने का सबसे सही समय है ब्रह्म मुहूर्त (रात खत्म होने के बाद और सूरज निकलने से ठीक पहले का)और इसके बाद के दो घंटे का समय। यानी कि सुबह 4 से लेकर 7 बजे के बीच का समय होना चाहिए। दरअसल, इस समय आपका शरीर फ्रेश मूड में होता है। इसके साथ ही हमारा पेट पूरा खाली होता है और हम जो भी योग करते हैं, इसका प्रभाव पूरी बॉडी पर होता है।
योग करने के लिए दिन का सबसे अच्छा समय क्या है,जानें इस Video में-
मॉर्निंग 4-7 बजे के बीच योग करने के फायदे
मानसिक शांति (Mental Peace)
4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच योग करने से आपको एक मेंटल पीस महसूस होगा। इस समय योग करने से आपका दिमाग शांत रहेगा। साथ ही आपके मन में आने वाले विचार नेगेटिव नहीं होंगे और एक पॉजिटिव सोच रहेगी। इसके अलावा ये डिप्रेशन और हर तरह से आप शांत रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आधे सिर में हो रहा दर्द है माइग्रेन का संकेत! इन 5 घरेलू उपायों से मिल सकेगा आराम
शारीरिक फायदे (Physical Benefits)
सुबह 4-7 बजे योग करने के कई सारे फायदे हैं। ये आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है। इसके अलावा दिल,लिवर और किडनी के काम काज को भी सही रखता है, जिससे आपका शरीर हेल्दी रहे और शरीर के बाकी अंग भी हेल्दी रहें। इसी तरह हाई बीपी,डाबिटीज और दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
वृक्षासन (Tree Pose)
इस योग को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को साथ रखें। अब अपने राइट पैर को जमीन से उठाकर लेफ्ट पैर की थाई पर रखें।
दोनों हथेलियों को नमस्ते की पोजीशन में रखें। इस प्रोसेस में कमर को सीधा रखें और बैलेंस बनाकर रखें।
इसी तरह दूसरे पैर के साथ भी यही करें।
मार्जरी आसन (Cat Pose)
इसमें सीधे खड़े हो जाएं और अपने घुटनें मोड़कर जमीन पर टिका दें। इसमें हथेलियों को जमीन पर रखें। अब सांस लेकर कमर को ऊपर की ओर उठाएं और नीचे देखें। अब सांस छोड़ते हुए कमर को अंदर की ओर झुकाएं और ऊपर देखें। इसे आप 3 या 5 बार दोहराएं।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
- सबके लिए अच्छा है सुबह को सूर्य नमस्कार करना। सुबह उठकर इसे करने से बॉडी और दिमाग खुलता है।
- सूर्य नमस्कार करने से आपका वजन मेंटेन रहता है।
- मसल्स और जोड़ों को मजबूती मिलती है।
- बेहतर पाचन होता है।
- अनिद्रा से लड़ने में हेल्प मिलती है।
- प्रॉपर पीरियड होते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines