टीबी की बीमारी जटिल होती है। वर्ल्ड टीबी डे के हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ल्ड टीबी डे टीबी की बीमारी के प्रति जागरूकता और बीमारी के प्रति सावधानियां, लक्षणों व उपचार के बारे में बताया जाता है। टीबी की बीमारी में मरीज को खांसी होती है। लोगों को आम दिनों में भी सर्दी-खांसी होती है लेकिन ये दोनों स्थितियां अलग-अलग हो सकती हैं। इस साल विश्व टीबी दिवस 2025 का विषय है “हां! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश, उद्धार” जो आशा, तत्परता और जवाबदेही का आह्वान करता है। (Yes! We can end TB: Commit, Invest, Deliver” which calls for hope, readiness and accountability) टीबी के आंकड़ों को देखे तो WHO ने बताया है कि हर साल करीब 10 करोड़ लोग टीबी की बीमारी की चपेट में आते हैं और हर साल 1.5 मिलियन लोग इस बीमारी से अपनी जान भी गंवा देते हैं। भारत में टीबी के मरीजों का आंकड़ा साल 2023 तक 25,37,000 था। आइए जानते हैं इन दोनों के बीच क्या अंतर है?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
टीबी एक संक्रामक रोग है जो अक्सर फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह तब फैलता है जब टीबी से पीड़ित कोई व्यक्ति खांसता, छींकता या थूकता है। बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी एक्सपर्ट डॉक्टर संदीप नायर बताते हैं कि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के चलते फैलता है। सामान्य खांसी और टीबी में अंतर समझने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं?
टीबी और खांसी में अंतर
डॉक्टर के मुताबिक, खांसी 3 हफ्ते या उससे अधिक समय तक बनी रहे या पीले और हरे रंग के कफ में खून हो, तो यह टीबी हो सकता है। वहीं, सामान्य खांसी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है। टीबी के मरीजों की खांसी लंबे समय तक बनी रहती है और सामान्य खांसी से अलग महसूस होती है। सामान्य खांसी में कफ सफेद या साफ दिखाई देता है। टीबी के कुछ मामलों में रोगी को खून के साथ बलगम आता है।
कैसे समझें टीबी की खांसी?
डॉक्टर वीके मिश्रा के मुताबिक, टीबी वाली खांसी होने पर आपको टीबी के कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं, जिसमें बुखार, सीने में दर्द और सांस फूलने के संकेत भी शामिल हैं। कई बार टीबी की खांसी सूखी भी होती है, जो कि बेहद गंभीर होती है।
टीबी के कुछ अन्य लक्षण
टीबी होने पर आपको रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स के अलावा, कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं जैसे कि रात को पसीने आना, भूख न लगना, बुखार और वेट लॉस होना। सिर में दर्द होना, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस करना। हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना। पेट में दर्द और सूजन की समस्या महसूस करना।
टीबी के लिए सही डाइट क्या?
डॉक्टर लिपिका मेहता बताती हैं कि इस बीमारी से तुरंत रिकवरी के लिए आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करें और आपको तुरंत रोगमुक्त बना दें। इसके लिए आपको डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स के साथ जिंक और एंटीऑक्सिडेंट्स पर्याप्त मात्रा में मिलें। अपनी डाइट में लहसुन, संतरा, ग्रीन टी, अखरोट, काली मिर्च और आंवला का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- क्या टीबी से किडनी डिजीज का रिस्क बढ़ता है?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
8 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
11 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
12 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
14 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
15 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines