ऐसा करके आप दूसरों की हेल्प तो करते ही हैं, इसके साथ ही इसके कई फायदे भी होते हैं। समय आने पर जब कभी खून की जरूरत पड़ती है, तो एक तरह से यह आपकी जरूरत को पूरा करता है। कुछ लोगों को लगता है कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में कमजोरी आती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि रक्तदान करने के 21 दिन बाद ही खून दोबारा बन जाता है, लेकिन क्या आपने कभी रक्तदान किया है? अगर हां तो आप इसके फायदे बखूबी समझते हैं। अगर आप रेगुलर रूप से ब्लड डोनेट करते हैं या देने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातों को ध्यान में रखें..
जान लें ये 10 शर्ते
- ब्लड डोनेशन करने वाले की आयु 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- हीमोग्लोबिन लेवल 12.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर या उससे अधिक होना चाहिए।
- कोई गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।
- ब्लड देने के समय किसी भी तरह का इन्फेक्शन (जैसे सर्दी, फ्लू, आदि) नहीं होना चाहिए।
- डोनर को HIV, हेपेटाइटिस B या C, सिफलिस, मलेरिया जैसी बीमारियां नहीं होनी चाहिए।
- डोनर ने 6 महीने से कम समय पहले कोई सर्जरी कराई है तो उसे अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- कुछ ऐसी वैक्सीन है, जिसके बाद 2-4 सप्ताह तक रक्तदान नहीं किया जा सकता है।
- महिलाएं पीरियड, प्रेगनेंसी या स्तनपान के दौरान ब्लड डोनेट नहीं कर सकती हैं।
- ब्लड देने वाले ने पिछले 12 महीनों में किसी दूसरे शख्स से ब्लड न लिया हो।
- टैटू बनवाने के बाद 6 महीने तक ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में Physical Relation बनाना कितना सेफ? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
46 mins agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
4 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines