World AIDS Day 2023: एड्स एक खतरनाक बीमारी है, जिसका उपचार बचाव है। इस बीमारी में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर एक दम कमजोर हो जाता है और किसी भी बीमारी के चपेट में आ जाता है। सबसे पहले एड्स दिवस 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था। WHO के 2022 के आकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में 3.6 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।
इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। इसके जरिए, कई प्रोगाम किए जाते हैं, ताकि लोगों को इसके बारे में अवेयर कर सके। इस साल भी नई थीम के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, कब इस बीमारी का अंत हो सकता है, इसपर हाल ही में जारी यूएन की एक रिपोर्ट में इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है।
UNAIDS की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक “एड्स के अंत” तक पहुंचना अभी भी मुमकिन है। हालांकि,यह तभी हो पाएगा, जब कम्युनिटीज बेहतर तरीके से लीड करें। इसके साथ ही अच्छी फंडिग की जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में यूएनएड्स ने अपनी Annual World AIDS Day Report में यह बात कही गई कि साल 2030 तक “एड्स को अभी खत्म किया जाना संभव है, लेकिन कि इस दिशा में अच्छे प्रयास होने चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 39 मिलियन लोग HIV से पीड़ित हैं।
ये भी पढ़ें- 1 December को मनाया जाता है World AIDS Day, जानिए थीम, लक्षण से लेकर बचाव
वैसे जागरुकता में बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रहा है। एड्स पर जागरूकता लाने के लिए बड़ा योगदान दिया है। कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो एड्स के विषय के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाती हैं। ये हैं फिल्में, जो एड्स पर बेस्ड हैं।
फिर मिलेंगे
माय ब्रदर निखिल
दस कहानियां
https://www.youtube.com/watch?v=39lmmwQ5DZM
प्यार में कभी कभी
इन फिल्मों के जरिए लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि इस समाज में एड्स से पीड़ित लोगों के साथ कोई भेदभाव न हो और उन्हें समझा जाए। हर चीज में समान अवसर मिले। हर कोई हाथ से हाथ मिलाकर चले।
ये भी पढ़ें- 5 फूड टिप्स, जो Kidney को रखेंगे हेल्दी और घटाएंगे Creatinine Level
अगर आप भी वर्ल्ड एड्स डे पर के मौके पर अपने सगे-संबंधी, दोस्तों और प्रियजनों को मैसेज के जरिए जागरूक करना चाहते हैं, तो ये कुछ अच्छे मैसेज अपकी मदद कर सकते हैं।
भेदभाव नहीं है इलाज..एड्स मरीजों को बांटे प्यार !
Happy World AIDS Day 2023 !
न साथ रहने से और न टच करने से HIV फैलता..यह बीमारी सिर्फ असावधानी से होती है !
World AIDS Day 2023 !
जो सेफ्टी से दोस्ती तोड़ेगा, वह एक दिन दुनिया भी छोडेगा !
Happy World AIDS Day 2023 !
एड्स के खतरे को कम करने ध्यान में रखें ये बातें
- सेक्सुअल रिलेशन के दौरान हमेशा सेफ्टी रखें।
- HIV के लिए रेगुलर टेस्ट करवाएं।
- सुई शेयर करने से बचें।
- अगर HIV होने का खतरा ज्यादा है तो Pre-Exposure Prophylaxis (PREPपी) पर विचार करें। यह एक दैनिक दवा है जो एचआईवी के खतरे को काफी कम कर सकती है।
- अगर आप एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) लगातार लेते रहें।
- एड्स के बारे में खुद को शिक्षित करना चाहिए।
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं और HIV पॉजिटिव हैं, तो अपने बच्चे में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए दवाएं लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
24 mins agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
2 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
3 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines