What Is Head And Neck Cancer: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। इन दिनों दुनियाभर में सिर और गर्दन के कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर भारत में गर्दन-सिर का कैंसर पनप रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल इस कैंसर के 12 लाख नए मामले सामने आते हैं। वहीं दुनिया में यह सातवां आम कैंसर है।
मुंह, गले या आवाज बॉक्स से उत्पन्न होने वाले सभी कैंसर सामूहिक रूप से सिर और गर्दन के कैंसर के रूप में जाने जाते हैं। सिर और गर्दन के कैंसर के बारे में डॉ. तेजिंदर कटारिया ने विस्तार से बताया है। डॉ. तेजिंदर कटारिया गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में विकिरण कैंसर विज्ञान सैंटर की चेयरपर्सन हैं। इस कैंसर के लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है? इस बारे में भी बताया गया है।
क्या है सिर और गर्दन का कैंसर (HNC)
दरअसल, कैंसर में शरीर की कुछ कोशिकाएं अनियन्त्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। अगर सिर और गर्दन में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगें तो इसे सिर और गर्दन का कैंसर कहते हैं। सिर और गर्दन का कैंसर आमतौर पर स्क्वैमस कोशिकाओं से शुरू होता है, जो सिर और गर्दन के अंदर नम और म्युकोसल सतह में पाई जाती हैं, जैसे मुंह, नाक और गले के अंदर की तरफ। इस तरह के कैंसर को स्क्वैमस सैल कैंसर भी (Squamous cell cancer) कहा जाता है।
भारत में 30 प्रतिशतक मामले सामने आते हैं
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंह और गले के कैंसर के 57.5% मामले एशिया में पाए जाते हैं। इनमें 30 प्रतिशत मामले भारत में सामने आते हैं। 1,19,992 नए मामलों और 72,616 मौतों के साथ भारत में ओरल कैविटी कैंसर का सबसे ज्यादा है। इसके पीछे भारत में तम्बाकू का अधिक सेवन बड़ी वजह है। इस कैंसर के 80 से 90% रोगियों में तम्बाकू का सेवन प्रमुख जोखिम कारक के रूप में पहचाना गया है। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 42.4% पुरुष, 14.2% महिलाएं, वर्तमान में तंबाकू का उपयोग करते हैं।
सिर और गर्दन के कैंसर का कारण क्या है?
सिर और गर्दन के कैंसर में विभिन्न प्रकार के कैंसर शामिल हैं। इनमें मौखिक गुहा, गले, वॉइस बॉक्स, नाक गुहा और आसपास के परानासल साइनस, और लार ग्रंथियों के कैंसर आते हैं। इस कैंसर का सबसे बड़ा और आम कारण तंबाकू का सेवन है। वहीं शराब का सेवन भी इस तरह के कैंसर की वजह बनता है।
सिर और गर्दन के कैंसर के समान्य लक्षण
- जबड़े में दर्द और सूजन
- मुंह में छाले
- गले में खराश
- गर्दन में सूजन
- मुंह में सफेद या लाल धब्बे
- नाक से खून आना
- मुंह में गांठ या घाव जो ठीक न हो
कैसे किया जाता है सिर और गर्दन के कैंसर का इलाज?
डॉ. तेजिंदर कटारिया कहती हैं कि समय पर लक्षणों की पहचान कर इस कैंसर का इलाज संभव है। अगर आप इस कैंसर से बचना चाहते हैं तो तम्बाकू का सेवन न करें और शराब के सेवन से बचें, क्योंकि इससे कैंसर का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इस कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी तीन तरीके हैं।
कैंसर की शुरुआत स्टेज में सर्जरी के जरिए इलाज किया जाता है, जबकि कैंसर के अधिक फैलने पर रेडिएशन और कीमोथेरेपी की जरूरत होती है। उन्नत मौखिक गुहा कैंसर के लिए कीमोथेरेपी की जाती है। वहीं 70 पार कर चुके लोगों के लिए इम्यूनोथेरेपी बढ़िया विकल्प होता है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
3 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
4 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
5 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
8 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
8 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
12 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines