Juice Side Effects: आजकल युवाओं में स्लिम-फिट दिखने की चाहत इतनी बढ़ गई है कि वे बिना डॉक्टरी सलाह, बिना किसी न्यूट्रिशनिस्ट से कंसल्ट किए ही खुद से डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं। डाइटिंग वजन कम करने में फायदेमंद है, लेकिन सभी के लिए सभी प्रकार की डाइट नहीं होती है। हर किसी का शरीर और उसकी जरूरतें अलग-अलग होती हैं, इसलिए उन्हें डाइटिंग से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। हाल ही में तमिलनाडु के कन्याकुमारी के 17 वर्षीय किशोर ने बिना डॉक्टर की सलाह के डाइट लेना शुरू कर दिया जिसमें वह सिर्फ जूस पिया करती थी। इसका नतीजा ऐसा निकला कि लड़की को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसे अचानक सांस की दिक्कत हुई जिसके बाद अस्पताल में उसने अपना दम तोड़ दिया। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जूस, जिसे हम हेल्दी फूड्स का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, वह कैसे जान ले लेता है।
क्या जूस के साइड इफेक्ट्स होते हैं?
हेल्थलाइन की हेल्थ रिपोर्ट में डाइटिशियन और गट हेल्थ एक्सपर्ट जेरलिन जोन्स बताती हैं कि जूस क्लींजिंग एक पॉपुलर ट्रेंड है जो युवा लोगों द्वारा सालों से अपनाया जा रहा है मगर अब इसे बंद करने का समय आ गया है। लोगों को समझना होगा कि सिर्फ जूस पीना बहुत हानिकारक हो सकता है क्योंकि जूस भले ही फल से बना होता है लेकिन इसमें फाइबर नहीं होता है। इसलिए, इसे बहुत अधिक मात्रा में पीने से शरीर में माक्रोबियम्स की कमी हो जाती है। इससे ब्लड शुगर से लेकर दिल की बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- दिन में 4-5 बार टॉयलेट जाना नॉर्मल है या किसी खतरनाक बीमारी का इशारा, डॉक्टर से जानिए
क्या कहती है स्टडी?
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, शिकागो में एक अधय्यन किया गया था, जो न्यूट्रिएंट्स से संबंधित वैज्ञानिकों द्वारा की गई थी। यह जनवरी 2025 में प्रकाशित हुई थी। इस रिसर्च के लिए 3 अलग-अलग ग्रुप्स बनाए गए थे। एक ग्रुप को 3 दिन तक तीनों समय के आहार में जूस दिया गया था। दूसरे ग्रुप में खाना और जूस दोनों दिया गया था और तीसरे ग्रुप को प्लांट बेस्ड फूड्स दिए गए थे। इसके बाद इन तीनों ग्रुप्स के लोगों के यूरिन, ब्लड और स्टूल की जांच हुई थी। इसकी फांडिंग्स में पाया गया है जिन्हें सिर्फ जूस दिया गया उस ग्रुप के लोग सबसे ज्यादा मैलन्यूट्रिशन से पीड़ित थे। उनकी बॉडी से प्रो-इन्फलेमेटरी बैक्टीरिया और गुड बैक्टीरिया कम हो गए थे। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि जो सिर्फ जूस पी रहे हैं, उन्हें मुंह और पेट की समस्याएं सबसे ज्यादा होते हैं।
क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
सिर्फ जूस पीने से ब्लड शुगर स्पाइक हुआ। शुगर के उतार-चढ़ाव से उन्हें सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, गुस्सा और चक्कर आने की समस्या होती थी। जूस पीने से इन लोगों के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी हो जाती है। इससे किडनी भी खराब हो सकती है। दरअसल, इसका मुख्य कारण यह है कि फलों वाला जूस सिर्फ पानी और चीनी का घोल मात्र होता है। इसमें फाइबर बिल्कुल कम हो जाता है जिस वजह से यह नुकसानदायक बन जाता है।
ये भी पढ़ें- बोनी कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बिना जिम सिर्फ इन 2 टिप्स की मदद से घटाया वजन
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
6 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
9 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
9 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
11 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
12 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines