Water Chestnuts Benefits: यह एक ऐसा फल है जो पानी में उगता है। जी हां, ये है सिघाड़ा फल है जिससे हेल्थ को कई सारे फायदे मिलते हैं। सिघाड़ा फल भारत, चीन और फिलीपींस में उगाए जाते हैं। यह फल दलदली मिट्टी पर उगता है और इसके लिए पानी की गहराई एक फुट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सिघाड़ा सिर्फ सर्दियों के महीनों में मिल सकता है। सिघाड़ा कई तरह के पोषण से भरपूर होता है। सिंघाड़ा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कई तरह की क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। क्रोनिक बीमारियों का मतलब है- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा। आइए जान लेते हैं सिघाड़ा के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
सिंघाड़ा के अनगिनत फायदे
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
सिघाड़ा में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है, इसके साथ ही स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार है।
कोलेस्ट्रोल को कम करता है
सिंघाड़ा हार्ट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को कम करता है। सिंघाड़ा में हेल्दी फैट होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
ये भी पढ़ें- रोज खाएं एक पत्ता, जो पेट में जाते ही बन जाती है दवा…फायदे हैं तो नुकसान से भी बचकर रहें
वजन कम करने में कारगर
सिघाड़ा में बहुत ज्यादा फाइबर मौजूद होता है। यह पाचन को मजबूत करता है। वहीं, सिघाड़ा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है जिसके कारण वजन कंट्रोल में रहता है।
शुगर को कंट्रोल करता है
सिंघाड़ा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट भी सिर्फ 10 ग्राम होता है। वहीं, इसमें डाइट्री फाइबर होता है जो खाने को देरी से पचाता है। त्योहार में इसी वजह से शुगर मरीज को सिघाड़े का आटा खाने की सलाह दी जाती है।
इंफेक्शन को करता है दूर
सिंघाड़ा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर में फ्री रेडिकल को बनने नहीं देते हैं और इस कारण सेल्स में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बनता है। इसके साथ ही संक्रमण का हमला भी तेज होता है. यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ शरीर में कोई इंफेक्शन नहीं होता है।
कैंसर से लड़ने में कारगार
सिघाड़ा में मौजूद फेरुलिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट कैंसर सेल्स को पनपने नहीं देता है। कई स्टडीज में पाया गया है कि फेरुलिक एसिड कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines