UTI Problem in Men: आमतौर पर महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या देखने को मिलती है। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने के पीछे अक्सर दो बड़ी वजह होती है। पहला पीरियड्स होने पर साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान न रखना और दूसरा वेजाइनल के PH लेवल में बदलाव होना। इसके अलावा जो लोग गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं या हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं उन्हें भी इस तरह की समस्या हो सकती है। जबकि, पुरुषों में यूटीआई संक्रमण का कोई भी ऐसा कारण नहीं है तो ऐसे में यह सवाल मन में आता है कि पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन के क्या कारण हो सकते हैं? साथ ही इसके लक्षण की पहचान कैसे की जा सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्यों होता है पुरुषों में यूटीआई इंफेक्शन ?
महिलाओं में आमतौर पर पीएच लेवल और बैक्टीरिया के चलते UTI हो सकता है, लेकिन पुरुषों में इसका कोई भी मतलब नहीं है। पुरुषों के यूरिनरी ट्रैक्ट में कोई भी बैक्टीरिया नहीं होता है। अगर इनमें कोई बैक्टीरिया पाया जाता है तो इसका कारण मलाशय से होता है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट से किडनी में फैलते हैं। अक्सर बैक्टीरिया बॉडी के दूसरे पार्ट में भी ब्लड के जरिए फैल सकता है, इसमें संक्रमण का चांस ज्यादा रहता है। पुरुषों के ब्लैडर में पथरी होने के कारण ये यूरिन के फ्लो को रोक देता है और संक्रमण का कारण बनता है।
प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानी जो यूरिन पर असर करती है और ब्लैडर में जमा होने लगती है। इससे भी संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। अगर शरीर में कोई और इंफेक्शन है तो इसकी वजह से भी ब्लैडर तक संक्रमण फैलने लगता है। यूटीआई का कारण बनने वाले बैक्टीरिया अक्सर मलाशय से ब्लैडर और फिर किडनी से फैलते हैं। डायबिटीज के मरीजों में भी यूटीआई संक्रमण अक्सर हो जाता है।
यूरिन इन्फेक्शन के कारण
- पथरी होने पर संक्रमण का खतरा।
- प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानी होने पर पेशाब ठीक से न होना और ब्लैडर में जमा होने लगता है, जिससे संक्रमण हो सकता है।
- अगर कोई अलग इंफेक्शन है तो भी यूटीआई का खतरा होता है।
- डायबिटीज के कारण भी होता है।
पुरुषों में यूटीआई इंफेक्शन के लक्षण
- पेशाब करते टाइम दर्द और बैचेनी महसूस होना
- पेशाब करने जैसा महसूस होना
- कई बार पेशाब आना
- पेट में दर्द होना
- बुखार होना
- ठंड लगना
आपको बता दें कि प्रोस्टेट इंफेक्शन में कमर के नीचे वाले भाग में काफी दर्द होने लगता है। ऐसे में इन लक्षणों को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। टाइम से डॉक्टर से मिलकर इस समस्या को दिखाएं, क्योंकि लंबे समय तक ये संक्रमण किडनी तक फैल सकता है और कई गंभीर रूप ले सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 hr agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
15 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
19 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
21 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
23 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines