Cavity Causes: दांतों की सेहत को सही रखने के लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना होता है, इनमें डाइट भी शामिल होती है। हम हेल्दी डाइट खाते हैं लेकिन क्या होगा, अगर हम सही खाना खाने के बाद भी किसी हेल्थ प्रॉब्लम में पड़ जाएं। जी हां, दरअसल हम यहां डेंटल हेल्थ के बारे में बात कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं दांतों में कैविटी होने के पीछे कुछ खाने-पीने की चीजें भी जिम्मेदार मानी जाती हैं? हम हमेशा कैविटी के लिए सिर्फ शुगर और शुगर से बने फूड्स को जिम्मेदार मानते हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि इन्हें खाने से ही दांतों में कैविटी हो। इस पर क्या कहती हैं डेंटल एक्सपर्ट, जानिए।
क्या हैं एक्सपर्ट की एडवाइस?
डॉक्टर नियति अरोड़ा, जो कि दिल्ली की मशहूर डेंटल एक्सपर्ट हैं बताती हैं कि चीनी सिर्फ अकेले जिम्मेदार नहीं होती आपके दांतों में कैविटी के लिए। हालांकि, चीनी से कैविटी होने की संभावनाएं सबसे ज्यादा होती हैं मगर कुछ लोग चीनी खाना बंद कर देते हैं लेकिन फिर भी कैविटी से परेशान रहते हैं, तो इसका मतलब यह है कि उनकी डाइट में और भी कई चीजें हैं, जो कैविटी का कारण हैं।
ये हैं Cavity को बढ़ावा देने वाले 5 फूड्स
1. ड्राईफ्रूट्स- शायद आपको यह बात थोड़ी अजीब लगेगी, मगर यह सच है क्योंकि किशमिश, खुबानी और खजूर जैसे सूखे मेवे सेहतमंद हैं लेकिन दांतों के लिए उतने ही नुकसानदायक भी होते हैं। इन्हें खाने से बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं। ताजे फलों की तुलना में सूखे मेवों में पानी की भी कमी होती है।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
2. सिट्रस फ्रूट्स- खट्टे फलों को खाने से शरीर में एसिडिक एलीमेंट रिलीज होते हैं। ये एलीमेंट्स दांतों और मसूड़ों के संपर्क में ज्यादा समय तक रहेंगे, तो आपके इनेमल सॉफ्ट हो जाते हैं, जिससे सेंसिटिविटी की परेशानी बढ़ जाती है। इन्हें खाने के बाद अपना मुंह जरूर धो लें, ताकि कैविटी से बच सकें।
3. कार्बोनेटिड ड्रिंक्स- सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स में भी बहुत ज्यादा एसिडिक एलीमेंट्स होते हैं, भले ही ये ड्रिंक्स चीनी-मुक्त होती हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से एसिड का स्तर बढ़ता है, जो इनेमल को कमजोर और डैमेज करता है। साथ ही, सॉफ्ट ड्रिंक्स को पीने से मुंह सूखने की समस्या भी होती है, जिससे ड्राई माउथ की भी समस्या होती है।
4. कॉफी और चाय- कैफिन युक्त ड्रिंक्स को पीने से भी कैविटी हो जाती है क्योंकि इनमें टैनिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। टैनिन के संपर्क में आने से मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। इनमें भी स्वीटनर्स डाले जाते हैं, जिससे कैविटी होने की संभावना बढ़ जाती है।
5. एल्कोहल- शराब पीने से मुंह सूखने की समस्या होती है। दरअसल, एल्कोहल से मुंह में लार कम बनती है, जो हमारे दांतों की सुरक्षा के लिए जरूरी होती है। जितनी डार्क कलर की एल्कोहल हम पिएंगे, दांतों की समस्या उतनी ही बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 hr agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
3 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
13 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines