These Food Increase Work Productivity : ऑफिस हो या घर, लंच के बाद का समय बेहत कठिन गुजरता है। इस दौरान कई बार आलस्य के कारण नींद आने लगती है। वहीं शरीर भी ऐसा लगता है जैसे काम करने के लिए एनर्जी ही नहीं बची है। ऐसे में आप कुछ चीजें खाकर एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं। इससे न केवल आपका आलस्य दूर हो जाएगा बल्कि नींद भी पास नहीं आएगी। ऐसे में आप ऑफिस में अपने काम पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे जिससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।
1. मखाना
प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए मखाना एक अच्छा फूड है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। साथ ही इनमें सैचुरेटेड फैट भी कम होता है। यही कारण है कि इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यही नहीं, इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
2. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं। इन्हें खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है। इनसे हाई क्वॉलिटी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन आदि मिलता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है और ऐसा आलस्य नहीं आता जैसा खाना खाने के बाद आता है।
इन चीजों को खाने से आलस्य दूर रहता है।
3. फल
कुछ फल ऐसे होते हैं जो आलस्य को तुरंत ही दूर कर देते हैं। इनमें केला, सेब आदि शामिल हैं। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं केले में जरूरी पोटैशियम, मिनरल और दूसरे विटामिन होते हैं। ये दोनों फल एनर्जी और प्रोटीन के भी अच्छे स्रोत हैं। इनके लगातार इस्तेमाल से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
4. ग्रीन टी
अगर आप आलस्य दूर करने या नींद भगाने के लिए चाय या कॉफी का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर है कि ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में मौजूद अमीनो एसिड ब्रेन का अलर्ट रखते हैं जिससे न तो आलस्य रहता है और न ही नींद आती है।
5. सौंफ
सौंफ में इस्तेमाल से भी आलस्य और नींद को दूर किया जा सकता है। सौंफ में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम काफी मात्रा में होता है। वहीं इसे खाने से दिमाग भी अलर्ट रहता है जिससे नींद नहीं आती।
यह भी पढ़ें : शरीर में खून की कमी, आंखें देखकर पता चल जाएगा, 10 सुपरफूड खाएं और लेवल बढ़ाएं
यह भी पढ़ें : बाहर से सफेद, अंदर से पीला, यह सुपरफूड करेगा शुगर को ढीला; बस खाने का तरीका जान लें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
59 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines