Mystery Respiratory Virus: हैदराबाद में एक मिस्ट्री वायरस ने तहलका मचा कर रखा है, इसके शुरुआती लक्षण तो ‘स्वाइन फ्लू’, ‘एडेनोवायरस’ और ‘इंन्फ्लूएंजा’ की तरह ही है। यह मरीज के सांस लेने की नली पर अटैक करती है। इस वायरस की पहचान नहीं हो पाई है। यह वायरस तेजी से पूरे राज्य में फैल रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत पर असर कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वायरस से ठीक होने की दर 100 फीसदी है और फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है।
इसके अलावा, मरीज भी 4-5 दिनों में ठीक हो रहे हैं। ILI-SARI हाल ही के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, H3N2 संक्रमण सांस संक्रमण के लिए 50 प्रतिशत तक जिम्मेदार है। 27 अगस्त को समाप्त के आखिर में पिछले कुछ हफ्तों में ज्यादा संक्रामक के मामले दर्ज नहीं किए गए थे।
इस वायरस के लक्षण
- गला खराब होना
- नाक बहना
- फीवर
- बॉडी में दर्द
- सूखी खांसी
- सांस लेने में परेशानी
एक्सपर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ मरीजों को सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्कत महसूस हुई। इसके लक्षण अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करते हुए नीचले रेस्पिरेटरी ट्रैक तक फैल सकते हैं। इन्फ्लूएंजा ए और बी, स्वाइन फ्लू-एच1एन1, डेंगू और एवियन फ्लू-एच3एन2 में भी गलत सकारात्मक रिस्लट आए हैं।
ये भी पढ़ें- अगर माइग्रेन है तो न करें इग्नोर, हो सकती है दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी
बचाव
- खांसते और छींकते समय मुंह पर हाथ या रुमाल का यूज करें
- मास्क का प्रयोग करें
- सोशल डिस्टेंसिंग का ध्रयान रखें
उपचार
एक्सपर्ट ने कहा कि डॉक्टर इसपर उपचार कर रहे हैं और पॉसिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। डॉक्टर सांस में दिक्कत वाले लोगों का इलाज ओसेल्टामिविर से कर रहे हैं, जो एक एंटी-वायरल दवा है। मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद खुद को हाइड्रेटेड रखने और अलग रहने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines