Sugar Free Sweets For Diabetes: डायबिटीज के रोगियों को त्योहार आते ही एक समस्या आ जाती है। यह परेशानी कुछ और नहीं बल्कि खाने से जुड़ी है। असल में इन लोगों को मिठाइयों से परहेज करना होता है। हालांकि, अब मार्केट में इन लोगों के लिए शुगर-फ्री मिठाइयां भी मिलने लगी हैं, पर क्या इन आर्टिफिशियल स्वीट्नर्स से बनाई गई ये मिठाइयां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं? क्या इन मिठाइयों के सेवन से ब्लड शुगर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता? आइए इस बात को सही से समझते हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट
डायबिटिक के लिए शुगर-फ्री मिठाई कितनी फायदेमंद?
मधुमेह रोगी अपनी चीनी की लालसा को पूरी करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। ये मिठाइयां चीनी रहित होती हैं, इसलिए, इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, मगर ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को स्पाइक नहीं करेंगी, ऐसा अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक खबर के अनुसार, माना गया है कि इन मिठाइयों की कैलोरी काउंट कम हो सकती हैं, जैसे आम मिठाई में अगर 500 कैलोरी है तो वहीं, शुगर-फ्री में 200 कैलोरी होगी। अगर इस पैमाने पर देखा जाए तो कम ही सही लेकिन शरीर में शुगर पहुंचेगी।
Photo Credit- Meta AI
कंपनियों का धोखा
रिपोर्ट के अनुसार, शुगर-फ्री मिठाइयों में लेबल होता है लेकिन उस लेबल की सच्चाई कोई नहीं जानता। वहीं, लोकल दुकानों से ली गई मिठाइयों की सत्यता का कोई भी प्रमाण नहीं मिल पाता है। इसलिए, उन्हें शुगर-फ्री मानकर खाना डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन्हें बनाने में एस्पार्टेम, सुक्रालोज और सैकरीन जैसे स्वीटनर शामिल हैं। स्टीविया और मॉन्क फ्रूट जैसे स्वीटनर से बनी मिठाइयां और भी ज्यादा हानिकारक होती है। हालांकि, स्वीटनर के ज्यादा इस्तेमाल को भी सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। इनसे भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा, मोटापा, हाई बीपी, अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग से लेकर कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।
शुगर के मरीजों के लिए हेल्दी ऑप्शन्स
- ये लोग बेसन के लड्डू खा सकते हैं।
- बीजों और नट्स से बनी बर्फी खाना भी फायदेमंद होगा।
- नारियल से बने लड्डू भी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
- सेब का हल्वा खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
3 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines