हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाल और नाखून तेजी से बढ़ने का क्या मतलब है? इन संकेतों से जानिए आपकी बॉडी ठीक है या नहीं

Signs for Good Health: जिंदगी को आसान बनाने के लिए हेल्दी रहना जरूरी है. यह जानने के लिए आपको किसी भी तरह का टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है. हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो इशारा करते हैं कि आपके शरीर में सब ठीक है.

विज्ञापन
इसका मतलब है कि आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में जा रहा है- Image Credit- News24

Nakhun Jaldi Kyon Badhate Hain: शरीर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि बीमारी से जिंदगी थोड़ी मुश्किल हो जाती है. इसलिए हमारे शरीर में होने वाले हर छोटे बदलाव को बहुत ही बारीकी से देखा जाता है ताकि इन संकेतों को समझ कर, आने वाले वक्त में कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. हमारे शरीर में कुछ भी गड़बड़ी होने पर इसके कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं. लेकिन, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि ये बदलाव या लक्षण किसी बीमारी का ही संकेत हो. कई बार हमारा शरीर हेल्दी रहने का भी संकेत देता है. एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर आपके नाखून बढ़ रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक है. ऐसे कई संकेत हैं जो हमें बताने की कोशिश करते हैं कि आपकी बॉडी ठीक है.

इसे भी पढ़े- निमोनिया होने पर शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? यहां जानिए Pneumonia होने पर कैसे पता चलता है

कैसे पता करें हमारा शरीर स्वस्थ है?

इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि स्वस्थ शरीर के लिए अच्छे खान-पान, भरपूर नींद, नियमित व्यायाम और मानसिक शांति जरूरी है और अगर आप ये सब बिना किसी परेशानी के कर पा रहे हैं तो आप हेल्दी हैं. 

विज्ञापन

बॉडी ठीक होने के संकेत | Acche Swasthya Ke Lakshan

बालों और नाखून का बढ़ना- अगर आपके बाल या नाखून की ग्रोथ अच्छी हो रही है और आप हर महीने नाखून काट रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी ठीक है और इसका ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से काम कर रहा है. 
पाचन तंत्र- रोजाना पेट साफ हो जाना और कब्ज की कम शिकायत रहना भी अच्छे पाचन तंत्र की तरफ इशारा करता है. आपको एक वक्त पर आसानी से पॉटी हो रही है और मल भी बिल्कुल ठीक है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. 
सांस काम भूलना- कई बार सीढ़ी चढ़ते और उतरते वक्त सांस ज्यादा भूल रही है तो आपका शरीर अच्छी स्थिति में नहीं है. वहीं, कम सांस भूलने का मतलब है कि आपका लिवर और फेफड़े अच्छी स्थिति में है. 
घाव जल्दी भरना- चोट जल्दी भर जाए तो आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग है और बॉडी की हेल्थ भी अच्छी है. हालांकि, घाव ना भरने की वजह शुगर होने का संकेत है. 
अच्छी नींद आना- अच्छी नींद आने का मतलब है कि आप बिना किसी परेशानी के 7 घंटे आराम से सो जाते हैं. आपको बेचैनी नहीं होती और रात में बार-बार आंख भी नहीं खुलती. इसका मतलब है कि आपका दिमाग शांत और अच्छी स्थिति में है.

हेल्थ की टेंशन कब लें? 

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण के उल्टे संकेत देखने को मिल रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने को जरूरत है. अपने आहार और खानपान पर भी गैर करने का वक्त है. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़े- ब्लॉक्ड नस को कैसे अनब्लॉक करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा इस मसाले का पानी पीने पर नसों में जमा प्लाक होगा साफ

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola