Shefali Jariwala: बॉलीवुड की कांटा लगा गर्ल ने कल रात मुंबई में अंतिम सांस ली, अब वे हम सभी को अलविदा कर चुकी हैं। मगर एक्ट्रेस पिछले 15 सालों से मिर्गी की बीमारी से भी जूझ रही थी। ऐसे में क्या मिर्गी का दौरा भी हार्ट अटैक की वजह बन सकता है? यह जानना बेहद अहम हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एपिलेप्सी से भी किसी को कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। दरअसल, मिर्गी आने से हृदय की कार्यक्षमता बिगड़ सकती है, जो हार्ट अटैक की वजह बनता है। आइए इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से।
सालों से बीमारी से जूझ रही थी
शेफाली ने इस बारे में खुद बताया था कि वे पिछले 15 सालों से एपिलेप्सी की बीमारी से गुजर रही थी। मारेंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन के चेयरमैन, डॉक्टर प्रवीन गुप्ता बताते हैं कि मिर्गी ऐसी बीमारी है, जो यदि किसी को सालों से हो, तो इससे उसके शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। वहीं, शेफाली ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। वे बहुत ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में रहने लगी थी, जिससे उनके दैनिक काम पर भी असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन
क्या है मिर्गी?
रांची के रिम्स अस्पताल के न्यूरोसर्जन विभाग के डॉ. विकास कुमार ने न्यूज-24 से विशेष बातचीत में बताया है कि मिर्गी एक मानसिक बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क के सेल्स पर असर पड़ता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसमें मरीज को बार-बार ब्रेन में तरंगे आती है, जो दौरा होता है।
कैसे होते हैं ये दौरे?
एक्सपर्ट के मुताबिक, दौरे अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जैसे अचानक शरीर में झटके आना, आंखें पलटना, मुंह से झाग आना, कुछ सेकंड तक दिखाई न देना या शरीर का काम न करना। इसके अलावा, शरीर के किसी अंग में कंपन होना।
किस उम्र के लोगों को प्रभावित करती है ये बीमारी?
हालांकि, डॉक्टर विकास बताते हैं कि मिर्गी किसी भी उम्र में होने वाली बीमारी हैं। मगर यदि किसी को 5 वर्ष से पहले ही ये बीमारी हुई है, तो यह जन्म से होने वाला रोग है। वहीं, यदि किसी को 60 वर्ष के बाद मिर्गी आते हैं, तो उसे स्ट्रोक या फिर हार्ट डिजीज हो सकते हैं।
मिर्गी से कार्डियक अरेस्ट का संबंध
एक्सपर्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक और मिर्गी का आपस में संबंध है। यदि किसी को मिर्गी आने की बीमारी है, तो उसे दिल का दौरा पड़ सकता है। मगर ये अधिकांश ज्यादा उम्र के लोगों को होता है। मगर शेफाली जरीवाला जिनकी आयु सिर्फ 42 थी। ऐसे में इसका कारण उनकी खराब लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार हो सकती है।
- मिर्गी के दौरे पड़ने से सांस लेने में कठिनाई होती है।
- मिर्गी के दौरे से हार्ट बीट में भी गड़बड़ी देखी जाती है।
- मिर्गी के दौरे आने से अचानक मौत भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की एक्स पर आखिरी पोस्ट वायरल, जानें जिंदगी के छिपे राज और पहले पति के बारे में
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
5 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
7 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
12 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines