Runny Nose Causes: नाक से पानी बहना एक आम पर परेशान करने वाली बीमारी है। ये बीमारी कई वजहों से हो सकती है, जैसे साइनस या नाक में कफ ज्यादा बढ़ना होता है। असल में, साइनस फेस की हड्डियों के पीछे होता है और नाक के रास्ते से जुड़ा होता है। इसमें कफ जमा होता रहता है और जब ये शरीर में बढ़ता है तो जुकाम या फ्लू या एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों की वजह से होता है। अगर ज्यादा कफ गले के अंदर चला जाता है, तो इसकी वजह से गले में दर्द, जलन या खांसी भी हो सकती है।
नाक बहना शरीर के अंगर की समस्याओं का एक संकेत भी हो सकता है। नाक बहना एक ऐसा लक्षण है जो जल्दी से कोई गंभीर लेता नहीं है और अनदेखा कर देता है, लेकिन यह कंडीशन हर किसी में अलग-अलग होती है। कुछ लोगों में यह समस्या कुछ ही दिन में सही हो जाती है, तो कुछ में हमेशा नाक बहती ही रहती है।
डॉक्टर जेपी. अग्रवाल (अग्रवाल मेडी केयर सेंटर, बजरिया, गाजियाबाद) ने बताया कि कुछ लोगों को पता नहीं होता है कि उन्हें किस तरह की एलर्जी है। अगर कोई बार-बार छींक मारे, नाक बहने लगे, हर वक्त नाक में खुजली सी होती रहना या आंख से पानी का बहना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।
ये ज्यादातर एलर्जी के लक्षण होते हैं, लेकिन हर किसी में लक्षणों का करण एक नहीं होता है बल्कि कई वजह हो सकती हैं, जैसे- किसी जानवर के बालों से एलर्जी होना या डस्ट, प्रदूषण या फिर खुशबू से एलर्जी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कौन सी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थी ‘दंगल गर्ल’!
नाक बहने का कारण
एलर्जी (Allergies)
एलर्जी बहती हुई नाक की सबसे बड़ी वजह होती है। इस कंडीशन को एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है। ये तब होती है जब आप कुछ बासी खा लेते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स करता है और नाक बहना शुरू हो जाता है।
नॉन एलर्जिक राइनाइटिस (Non Allergic Rhinitis)
यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें नाक बहने की वजह से एलर्जी नहीं होती है। ये बिना एलर्जी के हो जाता है, जिसमें भोजन सामग्री,
दवाइयां इसकी वजह होती है।
मौसम में बदलाव (Weather Change)
अगर टेंपरेचर में थोड़ा बहुत चेंज आता है, तो भी यह एलर्जी बढ़ सकती है और नाक बहती है।
स्ट्रेस (Stress)
अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं, तो भी नाक बह सकती है। इसके अलावा वायरल इन्फेक्शन, प्रेगनेंसी राइनाइटिस इसका कारण हो सकता है।
कैसे करें बचाव
- बेड रेस्ट लेना
- नमक के पानी से नाक धोना
- स्टीम लेना
- विटामिन सी
- नीलगिरी का तेल ( गर्म पानी में डालकर स्टीम लेना)
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
35 mins agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
50 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines