Pyorrhea Home Remedies: क्या आपके दांतों पर भी पीली और सख्त परत जमी हुई है? अगर हां, तो यह आम गंदगी नहीं बल्कि पायरिया (Pyorrhea) है. यह एक ऐसी दिक्कत है जो लंबे समय तक बनी रहे तो मसूड़ों को ढीला करने लगती है जिससे सेंसिटिविटी बढ़ती है कुछ भी खाने-पीने पर झनझनाहट महसूस होती है. ऐसे में पायरिया को समय रहते ठीक करना जरूरी होता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं किस तरह पायरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है. यह नुस्खे और टिप्स आपको समस्या से छुटकारा दिला देंगे.
पायरिया को जड़ से कैसे खत्म करें
बाबा रामदेव बताते हैं कि जब लंबे समय तक पायरिया रहता है तो मसूड़े इतने कमजोर हो जाते हैं कि ब्रश के साथ से ही ऊपर-नीचे होने लगते हैं. बैक्टीरिया और कीटाणु लार में घुलकर पेट में जाने लगते हैं. ऐसे में मुंह से भी दुर्गंध आने लगती है. योगगुरु का कहना है कि पायरिया को जड़ से हटाने के लिए केमिकल्स नहीं बल्कि आयुर्वेदिक नुस्खे काम आते हैं.
- पायरिया को जड़ से खत्म करने के लिए आप नीम, बबूल, तुम्बरू, आक की जड़ व अपामार्ग की दातून से दांतों को साफ कर सकते हैं. इससे दांतों पर जमा पायरिया (Pyria) धीरे-धीरे हटना शूरू हो जाता है. इससे दांत भी मजबूत होते हैं.
- दांतों की एक्सरसाइज के लिए भुना चना और गन्ना खाएं. इससे दांतों के मसूड़ें मजबूत होने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – 7 दिनों में कील-मुंहासे हटाएगा यह फेस पैक, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका, कहा चेहरा चमक जाएगा आपका
पायरिया के लिए बरतें ये सावधानियां
अगर आपको पायरिया है तो बाबा रामदेव के अनुसार आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है-
- पायरिया में ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म खाने-पीने से परहेज करें.
- आइस्क्रीम या चॉक्लेट ना खाएं.
- गर्म चीजें ज्यादा ना खाएं. पायरिया में गर्म चीजें खाने पर दांतों से खून आने लगता है.
- गर्म मसाला खाने से भी बचें.
- ब्रश से दांतों को साफ करें या ना करें लेकिन 5 मिनट तक उंगली से दांतों को साफ जरूर करें.
- उंगली से दांतों की मालिश कर सकते हैं. इससे दांत मजबूत होते हैं.
- केमिकल वाले टूथपेस्ट के बजाय घर पर बने टूथपेस्ट (Homemade Tया दंत मंजन का इस्तेमाल करें. पायरिया है तो हफ्ते में 1-2 बार टूथपेस्ट और बाकी दिन मंजन से दांत साफ करें.
पायरिया हटाने के लिए करें ये योग
नियमित रूप से कपालभाति करने पर पायरिया हट सकता है. कपालभाति प्राणायाम से इम्यून सिस्टम यानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है.
घर पर बनाएं दंत मंजन
पायरिया हटाने के लिए घर पर ही दंत मंजन बनाया जा सकता है. इस दंत मंजन को बनाने के लिए 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम सेंधा नमक, 100 ग्राम फिटकरी की भस्म, 100 ग्राम नीम के सूखे पत्ते, 400 ग्राम बबूल की छाल, 20 ग्राम लौंग और 100 ग्राम त्रिफला मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस तैयार मंजन से दांतों को साफ करें. पायरिया कम होने लगेगा.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 hr agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
3 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
3 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
18 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
19 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
20 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
21 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
23 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
23 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines