Health Tips: ऐसे तो बहुत से पत्ते हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, उन्हीं में से एक हैं सहजन/मोरिंगा के पत्ते, जो कि ड्रमस्टिक (Drumstick) के नाम से काफी ज्यादा मशहूर हैं. सहजन के पत्ते सुपरफूड की श्रेणी में आते हैं. इसको रोजाना डाइट में शामिल करने की सलाह ज्यादातर डॉक्टर देते हैं. ये न केवल डॉक्टर्स का पसंदीदा सुपरफूड (Superfood) है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसको काफी ज्यादा खाना पसंद करते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी सहजन की पत्तियों के पराठे का सेवन भी करते हैं. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुद इसके फायदों की तारीफ करते हुए कहा था कि सहजन या ड्रमस्टिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है. मैं खुद भी सहजन के पराठे बनाता था.
लेकिन बहुत से लोग हैं जिनके मन में ये सवाल आता है कि क्या सच में ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है? अगर आप भी इस बारे में सोचते हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में वसंत कुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य से कि ये किस तरह हमारी सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकता है.
मोरिंगा के फायदे | Drumstick Benefits
वसंत कुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सहजन की पत्तियों के अनेकों फायदे बताए हैं. तो आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में.
ये भी पढ़ें- रोजाना पानी में डालकर पी लें ये एक चीज, वेट लॉस से लेकर इम्युनिटी तक कर देगा बूस्ट
डॉ. शुभम वत्स्य का मानना है कि अगर आपको भी किसी भी समय खाना खाने के बाद ब्लोटिंग या जलन होती है तो मोरिंगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि मोरिंगा की पत्तियों में होता है आइसोथियोसाइनेट (Isothiocyanate), जो गट की लाइनिंग (Gut Lining) को रिपेयर करने में काफी ज्यादा मदद करता है. इसके साथ ही एसिड को न्यूट्रलाइज करता है और इंटेस्टाइन को रिपेयर और एक्टिव करके पाचन तंत्र को बूस्ट (Boost Digestion) करने में काफी मदद करता है.
एक्सपर्ट के अनुसार ये पत्ते एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant), एंटीबायोटिक (Antibiotics), एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) और एंटी-कैंसर (Anti-Cancer) के लिए ग्लोबली रिसर्चड हैं और फायदेमंद हैं. इतना ही नहीं, मोरिंगा में भरपूर मात्रा में विटामिन C, कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम (Potassium) होते हैं जो कि हार्ट और डैमेज सेल्स (Damage Cells) को भी प्रोटेक्ट करते हैं. डॉक्टर का मानना है कि मोरिंगा को पकाने के बाद भी यह पावरफुल रहता है.
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में सोच रही हैं कैसे रखें करवा चौथ का व्रत? एक्सपर्ट ने बताया तरीका, बच्चा और जच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
37 mins agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
3 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
4 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
6 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
8 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
10 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines