Increase Platelet Count Natural Home Remedies: बदलते मौसम की वजह से आजकल डेंगू, फीवर और मलेरिया जैसी बीमारियां बहुत ही तेजी से पनपती हैं। इन दिनों कई जगहों पर मच्छरों से होने वाली बीमारियां होती हैं।
डेंगू या टाइफाइड होने पर शरीर में आपकी प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं और कई सारी समस्याएं आती हैं। ज्यादा प्लेटलेट्स शरीर में कम होने पर जान का खतरा भी रहता है।
प्लेटलेट्स का काउंट कम होना एक नॉर्मल समस्या हो सकती है, लेकिन समय रहते इसकी और ध्यान देना बहुत जरूरी है और इसे बढ़ाने के लिए ये कुछ ऐसे नुस्खे हैं जो आपकी हेल्प कर सकते हैं..
फूड आइटम्स में बदलाव
प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करें, जैसे- पपीता, कीवी, गाजर, अखरोट, गुड़, अनार और मूली खाने से आपकी प्लेटलेट्स बढ़ सकती हैं।
विटामिन सप्लीमेंट्स
विटामिन सप्लीमेंट्स जैसे कि विटामिन सी, डी और फोलिक एसिड, प्लेटलेट्स को बढ़ाने में हेल्प कर सकते हैं। इन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें।
हर्बल ट्रीटमेंट
कुछ हर्बल ट्रीटमेंट भी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, जैसे- गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी का इस्तेमाल करने से पहले एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह करें।
प्रोटीन रिच डाइट
प्रोटीन रिच डाइट भी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें दूध प्रोडक्ट, अंडे, दाल, मांस, मछली और तिल का तेल शामिल हो सकता है।
अधिक पानी पीना
ज्यादा पानी पीना शरीर के वायरस और बैक्टीरिया को बाहर करने में मदद करता है, जिससे प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ सकती है।
रेगुलर एक्सरसाइज
रेगुलर एक्सरसाइज करना भी प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ा सकता है, क्योंकि यह बॉडी ट्रांसमिशन को बेहतर बनाता है और ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाता है।
स्ट्रेस कम लें
स्ट्रेस को कम करने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम करें। स्ट्रेस कम करने से प्लेटलेट्स काउंट में सुधार हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 नुस्खे!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
9 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
14 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
18 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines