Peshab Kam Kyu Aata Hai: एक वयस्क व्यक्ति रोजाना दिनभर में तकरीबन 500 मिलीलीटर पेशाब करता है. यह पेशाब (Urine) की सामान्य मात्रा होती है. अगर रोजाना 500 मिलीलीटर से कम पेशाब आए तो इस स्थिति को कम पेशाब आने की दिक्कत कहा जाएगा. मेडिकल टर्म में इसे ओलिगुरिया (Oliguria) कहा जाता है. आमतौर पर पेशाब कम आने का सीधा संबंध पानी पीने से जोड़ा जाता है, यानी कम पानी पीने की वजह से पेशाब कम आता है. लेकिन, अगर दिनभर में जरूरत से ज्यादा पानी पिया जाए और फिर भी अगर पेशाब कम आए तो? अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां जानिए पेशाब कम आने के और कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और पेशाब कम आना किस स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते हो सकता है.
पेशाब कम क्यों आता है | Peshab Kam Kyu Aata Hai
ओलिगुरिया – व्यक्ति को अगर ओलिगुरिया हो गया है तो उसे पेशाब कम आता है. ओलिगुरिया शराब के सेवन, निर्जलीकरण, गुर्दे की चोट या बीमारियों से हो सकता है. मूत्र मार्ग में किसी तरह की रुकावट होने पर भी व्यक्ति को ओलिगुरिया हो सकता है.
प्रोस्टेट का बढ़ा होना – पुरुषों में एनलार्ज्ड प्रोस्टेट यानी बड़े प्रोस्टेट के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट में ब्लॉकेज हो सकती है जिससे पेशाब कम आ सकता है या रुक-रुककर आ सकता है.
किडनी डैमेज – दवाइयों या टॉक्सिंस के कारण किडनी डैमेज (Kidney Damage) होने पर पेशाब में कमी आ सकती है. इसके अलावा किडनी डिसोर्डर्स भी पेशाब कम आने की वजह बनते हैं.
इंफेक्शन – किसी तरह का इंफेक्शन जिसमें व्यक्ति शॉक हो सकता है, उसमें भी पेशाब कम आने की दिक्कत हो सकती है.
ओलिगूरिया होने के लक्षण
पेशाब कम आने की बीमारी यानी ओलिगुरिया होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं –
- पेट में दर्द रहने लगता है
- हाथ और पैर ठंडे होने लगते हैं
- हार्ट रेट नॉर्मल से ज्यादा तेज होता है
- शरीर के एसिड लेवल्स बढ़ जाते हैं
- पौटेशियम लेवल्स बढ़ जाते हैं
- ब्लड में वेस्ट पदार्थ बढ़ जाते हैं
- पेट में सूजन नजर आ सकती है.
अगर सही मात्रा में पेशाब ना आए तो क्या होगा
- अगर व्यक्ति खुलकर पेशाब नहीं करेगा तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है.
- व्यक्ति को न्यूरोलॉजिकल डिसोर्डर्स हो सकते हैं, दौरा पड़ सकता है या व्यक्ति कोमा में जा सकता है.
- डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है, गेस्ट्रोइंटेस्टिनल ब्लीडिंग हो सकती है, पेट की लाइनिंग में इंफ्लेमेशन हो सकती है.
- दिल की दिक्कतें हो सकती हैं. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी हो सकती है.
- फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों की संभावना बढ़ती है.
डॉक्टर की सलाह कब लें
अगर सामान्य से कम पेशाब आ रहा है, पेशाब गाढ़ा दिख रहा है, पेशाब कम आने के साथ ही उल्टी या दस्त की दिक्कत हो गई है, चक्कर आते हैं और कमजोरी महसूस होती है तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
5 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
9 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines