Health Tips: आजकल बहुत से लोग किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं.हर दूसरा व्यक्ति किडनी की दिक्कत से जूझ रहा है.अगर आप भी किडनी की सेहत (Kidney) को लेकर चिंतित हैं और इसके साथ ही आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सही खान-पान और पोषण बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट आचार्य मनीष से कि किडनी को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए किस जूस का सेवन करना चाहिए, जो किडनी की देखभाल में सहायक हो सकता है.
नीम और पीपल के जूस का करें सेवन
अगर आपको अपनी किडनी को स्वस्थ रखना है तो एक्सपर्ट आचार्य मनीष बताते हैं कि आपको नीम और पीपल के पत्तों के जूस का सेवन करना चाहिए. जिसे बनाना बेहद आसान है, जिसके लिए आपको 40-50 पत्ते नीम और 10-15 पत्ते पीपल के पत्तों का जूस निकालकर उसमें नींबू डालकर पीना चाहिए. आपको यह जूस रोजाना सुबह शाम पीना है. इससे आपकी किडनी की हेल्थ (Healthy Kidney) अच्छी होगी साथ ही किडनी में कोई भी दिक्कत नजर नहीं आएगी.
नीम और पीपल के जूस के लाभ
नीम और पीपल के पत्तों का जूस किडनी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व किडनी को साफ करने में मदद करते हैं.इसके साथ ही यह जूस किडनी में इंफेक्शन (Kidney Infection) और सूजन को कम करता है, जिससे किडनी बेहतर तरीके से काम कर पाती है.साथ ही, नीम और पीपल का जूस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है.नियमित सेवन से किडनी की बीमारी का खतरा कम होता है और यह आपके पूरे शरीर की सेहत को भी बेहतर बनाता है.
ये भी पढ़ें- किडनी की दिक्कत से हैं परेशान? एक्सपर्ट ने बताया इस एक चीज का काढ़ा दिलाएगा राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 hr agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
6 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
10 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines