Tips To Recognize Fake Paneer At Home: पनीर की सब्जी भला कौन पसंद नहीं करता है, फिर चाहे बच्चे हों या बड़े। पनीर को आप किसी भी रूप में खाएं, वह सबको अच्छा ही लगता है।
अक्सर घरों में पनीर की तरह-तरह की डिशेज बनती हैं और आप इनको बनाने के लिए मार्केट से पनीर भी लेकर आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, आप जो पनीर लेकर आए हैं, वह असली है या नकली?
जी हां, आजकल मार्केट में दूध से बनी चीजें ज्यादातर मिलावट पाई जाती है और अक्सर ऐसा त्योहारों के समय होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि पनीर का टेस्ट किया जाए, ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे। ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप घर पर भी स्टोर से खरीदे गए पनीर की गुणवत्ता की जांच कर सकते हैं, आइए उनपर एक नजर डालें..
हाथों का यूज करें
अपने साफ हाथों से कुछ पनीर को मैश कर लें। मिलावटी पनीर भी स्किम्ड दूध से बनाया जाता है, इसलिए यह हाथों का दबाव सहन नहीं कर पाता और दबाव पड़ने पर टूटने लगता है।
आयोडीन का यूज करें
यह जानने के लिए कि पनीर नेचुरल है या आर्टिफिशियल, आयोडीन टिंचर का यूज कर सकते हैं। एक पैन में पानी डालें, उसमें पनीर डालें और उबालें। इसे ठंडा होने दें, फिर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें और देखें कि क्या कलर ब्लू हो गया है, इसका मतलब है कि पनीर आर्टिफिशियल है।
अरहर दाल का इस्तेमाल करें
इस टेस्ट के लिए पनीर को थोड़े से पानी में उबालें और ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ा सा अरहर दाल का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर पनीर का रंग बदलकर हल्का लाल हो जाए तो यह संकेत है कि पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से बना है।
खरीदने से पहले टेस्ट करें
पनीर खरीदने से पहले हमेशा उसका एक छोटा टुकड़ा लें, खासकर खुले काउंटर वाला। अगर वह चबाया जा रहा है, तो यह आर्टिफिशियल है और अगर इसका स्वाद बहुत खट्टा है, तो संभावना है कि पनीर में डिटर्जेंट या किसी अन्य घटिया प्रोडक्ट की मिलावट है।
सोयाबीन पाउडर का यूज करें
पानी में थोड़ा सा पनीर उबालें, इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें थोड़ा सा सोयाबीन पाउडर मिलाएं। अगर पनीर का रंग बदलकर हल्का लाल हो जाए तो यह संकेत है कि पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से बना है।
ये भी पढ़ें- विदेश में भारत से जुड़ी 527 चीजों में मिला कैंसर वाला केमिकल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 mins agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
2 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
21 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
22 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines